
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की माताजी को कराड़िया के पुर्व सरपंच रणछोड़ पाटीदार ने दी श्रद्धांजलि
राजू टेलर पत्रकार
आलोट। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री एवं मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की पूज्य माताजी श्रीमती काशीबाई के निधन पर आलोट विधानसभा के ग्राम पंचायत कराड़िया के पूर्व सरपंच पुर्व भाजपा महामंत्री रणछोड़ पाटीदार एवं युवा भाजपा नेता मुकेश पंचोला ताल पूर्व मण्डल अध्यक्ष लालसिंह डोडिया पूर्व जिला पंचायत सदस्य राघुसिंह सिसोदिया रणायरा के पुर्व सरपंच जादुराम पाटीदार कराड़िया के भाजपा नेता बिहारीलाल यादव ने उनके गृह ग्राम जैत पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस दौरान दोनों जनप्रतिनिधियों ने माताजी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया तथा श्री शिवराज सिंह चौहान एवं उनके परिवार के प्रति शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं।



