आलोटरतलाम

नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा के 80 सीटों के लिए 3350 प्रवेश पत्र जारी

नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा के 80 सीटों के लिए 3350 प्रवेश पत्र जारी

किशनगढ़ ताल

ठा शंभू सिंह तंवर

पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय आलोट जिला रतलाम 2 के मीडिया प्रभारी मनोज कुमार जोशी द्वारा बताया गया कि नवोदय विद्यालय समिति के निर्देशानुसार सीबीएसई द्वारा आयोजित जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 2027 के 3350 प्रवेश पत्र आगामी सत्र 2027-28 के लिए कक्षा 6 में प्रवेश हेतु 80 सीटों के लिये पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय आलोट जिला रतलाम 2 द्वारा जारी कर दिए गए हैं।

प्राचार्य शांतिलाल तेली द्वारा बताया गया कि प्रवेश परीक्षा आगामी 28 नवम्बर 2026 शनिवार को रतलाम जिले के आलोट नवोदय विद्यालय अंतर्गत आने वाले आलोट, बाजना, जावरा विकासखंड के निर्धारित 10 परीक्षा केंद्रों पर प्रातः 11.30 से 1.30 के मध्य सम्पन्न होगी। आवेदकों को असुविधा से बचने हेतु 10.30 बजे ही केन्द्रों पर पहुंच जाने के निर्देश दिए जाते हैं।

प्रवेश परीक्षा के प्रभारी के एस निगवाल द्वारा दी गयी जानकारी अनुसार रतलाम जिले के आलोट नवोदय विद्यालय अंतर्गत आने वाले आलोट विकासखंड के 1155,बाजना विकासखंड के 1218 एवं जावरा विकासखंड के 977 आवेदको के प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं।

आवेदक अपने प्रवेश पत्र नवोदय विद्यालय की वेबसाइट navodaya.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं।

नवोदय विद्यालय आलोट के जे एस ए गोपाल लुहार द्वारा बताया गया कि आवेदक अपने विद्यालय के जन शिक्षक के माध्यम से बीआरसी एवं बी ई ओ कार्यालय द्वारा भी प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकते हैं,साथ ही परेशानी होने पर नवोदय विद्यालय आलोट में कार्यालयीन समय 10 से 1 के मध्य संपर्क कर भी प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकते हैं

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}