उत्तर प्रदेशगोरखपुरदेश
पादरी बाजार चौकी निर्माण का हुआ भूमिपूजन, सीओ गोरखनाथ रवि सिंह ने रखी आधारशिला

पादरी बाजार चौकी निर्माण का हुआ भूमिपूजन, सीओ गोरखनाथ रवि सिंह ने रखी आधारशिला
गोरखपुर। शाहपुर थाना क्षेत्र के पादरी बाजार में पुलिस चौकी के निर्माण कार्य की के लिए भूमिपूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर सीओ गोरखनाथ रवि सिंह ने विधि-विधान से भूमिपूजन कर निर्माण कार्य की आधारशिला रखी।कार्यक्रम में एसओ अंजय सिंह व पादरी बाजार चौकी प्रभारी गौरव तिवारी सहित अन्य पुलिसकर्मी और गणमान्य लोग मौजूद रहे। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया पुलिस चौकी के निर्माण से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने, पुलिस की सक्रियता बढ़ाने व आम नागरिकों को पुलिस संबंधी सुविधाएं उपलब्ध कराने में मदद मिलने की उम्मीद है।



