खेल-स्वास्थ्यमंदसौर जिलासीतामऊ

राज्य स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता में दूसरे दिन भी खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, रोमांचक मुकाबलों ने दर्शकों को किया उत्साहित

राज्य स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता में दूसरे दिन भी खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, रोमांचक मुकाबलों ने दर्शकों को किया उत्साहित

सीतामऊ। 70 वीं राज्य स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन भी खेल मैदान पर रोमांच और उत्साह का माहौल देखने को मिला। प्रतियोगिता में सभी संभागो की टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार खेल कौशल, अनुशासन, आपसी तालमेल और उत्कृष्ट प्रदर्शन से मुकाबलों को रोमांचक बना दिया।

प्रतियोगिता के दूसरे दिन मैचों का आयोजन दो सत्रों में किया गया। सुबह के सत्र (मॉर्निंग सेशन) एवं शाम के सत्र (इवनिंग सेशन) में खिलाड़ियों ने पूरे जोश और उत्साह के साथ मैदान में उतरकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रत्येक मुकाबले में खिलाड़ियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। आज सुबह के सेशन मे बालिका वर्ग में उज्जैन संभाग का मेच नर्मदापुरम संभाग से हुआ जिसमें उज्जैन संभाग विजयी रहा। शानदार पासिंग, सटीक शूटिंग, बेहतरीन डिफेंस और आक्रामक खेल ने मुकाबलों को और भी दिलचस्प बना दिया। शाम के मेच में बालक वर्ग में इंदौर संभाग और सागर संभाग के मेच हुआ जिसमें इंदौर संभाग विजयी रहा।

दूसरे दिन आयोजित मैचों का शुभारंभ मंडल अध्यक्ष जितेन्द्र बामनिया, मंडल महामंत्री प्रशांत चतुर्वेदी, नगर परिषद उपाध्यक्ष सुमित रावत, संपादक संघ पूर्व जिलाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण मांदलिया नगर परिषद सभापति विवेक सोनगरा, नगर परिषद पार्षद प्रतिनिधी राजेन्द्र राठौर जगदीश चौहान द्वारा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया गया। अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें खेल भावना, अनुशासन एवं टीमवर्क के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीमों के खिलाड़ियों में जीत हासिल करने का उत्साह दिखाई दिया। प्रतियोगिता के माध्यम से खिलाड़ियों को अपनी खेल प्रतिभा प्रदर्शित करने तथा राज्य स्तर पर अपनी पहचान बनाने का अवसर मिल रहा है।

प्रतियोगिता के दूसरे दिन भी खेल प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिला। आयोजन का उद्देश्य खिलाड़ियों को बेहतर खेल मंच उपलब्ध कराने के साथ-साथ बास्केटबॉल खेल को प्रोत्साहित करना और प्रदेश में खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने के अवसर प्रदान करना है।

70वीं राज्य स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता के आगामी मुकाबलों को लेकर भी खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं खेल प्रेमियों में उत्सुकता बनी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}