विकसित भारत युवा संसद 2027: नीमच में युवाओं ने ‘एक राष्ट्र–एक चुनाव’ विषय पर रखे विचार, उत्कृष्ट युवाओं को किया गया सम्मानित

विकसित भारत युवा संसद 2027: नीमच में युवाओं ने ‘एक राष्ट्र–एक चुनाव’ विषय पर रखे विचार, उत्कृष्ट युवाओं को किया गया सम्मानित
नीमच:-युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत ‘मेरा युवा भारत’ (माय भारत), नीमच द्वारा प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस (PMCoE) पीजी कॉलेज, नीमच में ‘विकसित भारत युवा संसद 2027’ का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम पीएमसीोई पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. प्रशांत मिश्रा की अध्यक्षता में संपन्न हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में नीमच के माननीय विधायक श्री दिलीप सिंह परिहार उपस्थित रहे।
इस युवा संसद 2027 में कुल 50 युवाओं ने वक्ता के रूप में सक्रिय सहभागिता की और ‘एक राष्ट्र–एक चुनाव’ विषय पर अपने विचार, तर्क एवं दृष्टिकोण प्रस्तुत किए।
इसके अलावा, 166 श्रोता और दर्शक भी इस कार्यक्रम का हिस्सा बने, जिन्होंने युवाओं के ओजस्वी विचारों को सुनकर उनका उत्साहवर्धन किया।
मुख्य अतिथि विधायक श्री दिलीप सिंह परिहार ने युवाओं को संबोधित करते हुए ‘एक राष्ट्र–एक चुनाव’ के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला और बताया कि यह व्यवस्था देश के विकास, समय और संसाधनों की बचत के लिए कितनी आवश्यक है।
इस अवसर पर जिला युवा अधिकारी श्री प्रवेश जैन द्वारा माननीय विधायक महोदय का गरिमामयी सम्मान किया गया, साथ ही कार्यक्रम का प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए ‘विकसित भारत युवा संसद 2027’ के उद्देश्यों की जानकारी दी गई।
प्रतियोगिता के विजेता (राज्य स्तर पर प्रतिनिधित्व)-
इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय विषय के विभिन्न पहलुओं पर अपनी गहरी समझ और उत्कृष्ट प्रस्तुतिकरण के आधार पर विजेताओं की घोषणा की गई प्रथम स्थान स्नेहा सिंह द्वितीय स्थान आस्थ शर्मा तृतीय स्थान विनीता मालवीय
शीर्ष तीनों विजेता आगामी राज्य स्तरीय दौर (State Round) के लिए मध्य प्रदेश विधानसभा में नीमच जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
निर्णायक मंडल:-
प्रतिभागियों के विचारों, विषय की समझ, तार्किक क्षमता एवं प्रस्तुतिकरण का सटीक मूल्यांकन करने के लिए एक विशेषज्ञ निर्णायक मंडल उपस्थित रहा, जिसमें निम्नलिखित सदस्य शामिल थे श्रीमती ऐश्वर्या सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी,अरुणेन्द्र सिंह, जनसंपर्क अधिकारी (PRO) ,डॉ. संजय जोशी, वरिष्ठ प्राध्यापक, पीएमसीई पीजी कॉलेज, नीमच,डॉ. नवीन सक्सेना, प्राध्यापक, राजनीति विज्ञान, राकेश कुमार कसवा, सहायक प्राध्यापक एवं एनएसएस (NSS) प्रमुख, लीड कॉलेज
‘मेरा युवा भारत’, नीमच द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को राष्ट्रीय विषयों पर अपने विचार व्यक्त करने, तार्किक चिंतन और लोकतांत्रिक व्यवस्था को समझने का बेहतरीन अवसर मिला।



