सेवामंदसौर जिलासुवासरा

सृष्टि दृष्टि कल्याण समिति ने गरीब बस्तियों में पहुंचकर बच्चों को वितरित किए गर्म वस्त्र

 ठंड से बचाव के लिए नन्हे-मुन्ने बच्चों को पहनाए गर्म कपड़े, अभिभावकों को शिक्षा और नशामुक्ति के प्रति किया जागरूक

पंकज बैरागी,✍️

सुवासरा। तहसील के अंतर्गत ग्राम पंचायत गोवर्धनपुरा में सर्दी के मौसम को देखते हुए सृष्टि दृष्टि कल्याण समिति की डायरेक्टर एवं अध्यक्ष श्रीमती सीमा धनोतिया तथा समिति की सक्रिय महिला सदस्यों द्वारा सेवा और मानवता की अनूठी मिसाल पेश की गई।

समिति की महिलाओं ने ग्राम गोवर्धनपुरा की गरीब बस्तियों में पहुंचकर जरूरतमंद नन्हे-मुन्ने बालक-बालिकाओं को ठंड से बचाने के उद्देश्य से गर्म वस्त्र वितरित किए। गुलाबी ठंड के इस मौसम में महिलाओं ने बच्चों को अपने हाथों से गर्म कपड़े पहनाए तथा उन्हें बिस्किट भी वितरित किए। इस सेवा कार्य के माध्यम से महिलाओं ने सामाजिक एकता, सहयोग और मानव सेवा का संदेश दिया।

इस दौरान समिति की महिलाओं ने बच्चों के माता-पिता से संवाद करते हुए उन्हें शिक्षा के महत्व के बारे में समझाया। महिलाओं ने अभिभावकों से कहा कि वे नशे से दूर रहें और अपनी मेहनत की कमाई बच्चों की शिक्षा एवं अच्छे पालन-पोषण पर खर्च करें। बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलाएं, ताकि वे भविष्य में शिक्षित होकर अपने परिवार और समाज का नाम रोशन कर सकें।

कार्यक्रम में पोरवाल समाज महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती नीलिमा फरक्या, श्रीमती मीना सोनी, श्रीमती संगीता धनोतिया, श्रीमती अर्चना मुजावदिया एवं श्रीमती ज्योति सोनी ने महत्वपूर्ण सहभागिता निभाई।

 

कार्यक्रम का सफल संचालन सुवासरा नगर परिषद की पूर्व उपाध्यक्ष एवं भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष श्रीमती सीमा धनोतिया द्वारा किया गया। अंत में आभार श्रीमती अर्चना रत्नावत ने व्यक्त किया।

इस सेवा गतिविधि की जानकारी सृष्टि दृष्टि कल्याण समिति की सक्रिय सदस्य एवं पोरवाल समाज महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती नीलिमा फरक्या ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी।

समिति की महिलाओं का यह प्रयास जरूरतमंद बच्चों को सर्दी से बचाने के साथ-साथ उनके अभिभावकों को शिक्षा, संस्कार और नशामुक्ति के प्रति जागरूक करने की दिशा में सराहनीय पहल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}