कैम्पियरगंज में किसानों को जागरूक करने के लिए खेत बचाओ अभियान का हुआ आयोजन

कैम्पियरगंज में किसानों को जागरूक करने के लिए खेत बचाओ अभियान का हुआ आयोजन
गोरखपुर केंद्र सरकार द्वारा समेकित जनकल्याण एवं जन जागरूकता अभियान से समन्वित कर विकसित कृषि संकल्प अभियान 2026 एवं खेत बचाओ अभियान का महायोगी गोरखनाथ कृषि विज्ञान केंद्र चौकमाफी, गोरखपुर तथा कृषि विभाग, गोरखपुर के द्वारा मंगलवार को ग्राम शिवलहिया व तेंदुआ विशम्भरपुर, ब्लॉक कैम्पियरगंज में आयोजन किया गया। गृह वैज्ञानिक डॉ श्वेता सिंह ने अच्छी मृदा मृदा जांच के अनुसार पोषक तत्व प्रबंधन एवं समेकित पोषक तत्व प्रबंधन के बारे में बताया एवं प्राकृतिक कृषि के बारे में बताते हुए पौधे के पोषण के लिए जीवामृत एवं घन जीवामृत तथा पौध रक्षा के लिए नीमास्त्र एवं अग्नियास्त्र बनाने की विधि को विस्तारपूर्वक बताया तथा प्राकृतिक खेती को अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया । अभियान में ब्लॉक सहजनवा में कृषि विज्ञान केंद्र से गृह वैज्ञानिक डॉ श्वेता सिंह, कृषि विभाग से सहायक विकास अधिकारी, कृषि अजय कुमार सिंह सहित दोनों ग्राम के सैकड़ों किसानों ने प्रतिभाग किया ।



