सुवासरा मे अजमीढ़ जी महाराज की जयन्ती का पर्व बड़ी धूम धाम से मनाया गया

सुवासरा मे अजमीढ़ जी महाराज की जयन्ती का पर्व बड़ी धूम धाम से मनाया गया
पंकज बैरागी
सुवासरा । मेढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज के आराध्य देव श्री अजमीढ़ जी महाराज की जयंती का पर्व सुवासरा में बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया इसी कार्यक्रम के अंतर्गत एक दिन पूर्व संध्या पर स्वर्णकार समाज महिला मंडल द्वारा सांस्कृतिक प्रोग्राम बच्चों की फैंसी ड्रेस प्रोग्राम गेम प्रतियोगिता आयोजित की गई सांस्कृतिक प्रोग्राम फैंसी ड्रेस प्रोग्राम मैं आने वाले सभी प्रतिभागियों को महिला मंडल द्वारा पुरस्कार प्रदान किए गए एवं 25 अक्टूबर रविवार को सुबह 11 बजे अजमीढ़ जी महाराज की पूजा आरती और घोड़ी और बग्गी की बोली लगाई गई उसके बाद दोपहर 12 बजे चल समारोह प्रारंभ हुआ चल समारोह में बैंड बाजे के साथ बड़ी धूम धाम से निकाला गया चल समारोह में स्वर्णकार महिला मंडल द्वारा एक जैसी वेशभूषा धारण कर एवं पुरुषों ने भी एक जैसी वेशभूषा धारण कर चल समारोह की शोभा बढ़ाई चल समारोह का गणेश चौक पर जय माता दी गरबा मंडल,शहर कांग्रेस कमेटी सुवासरा,सभा चौक पर भारतीय जनता पार्टी सुवासरा,नगर परिषद द्वारा चल समारोह का जगह-जगह स्वागत किया गया चल समारोह नगर के प्रमुख मार्ग होते हुए स्वर्णकार धर्मशाला रुणीजा रोड सुवासरा पर समाप्त हुआ एवं समाप्ति के पश्चात एक सामूहिक सहभोज का आयोजन सभी स्वजातीय बंधुओ का भी आयोजित किया गया जिसमें मेड क्षत्रिय स्वर्णकार समाज सुवासरा क्षेत्र के सभी स्वजातीय बंधु उपस्थित रहे।



