मंदसौर जिलासीतामऊ
शरद पूर्णिमा पर हुवा वैश्य समाज का गरबा ,माँ शारदा की आराधना क़र किया डांडिया रास

शरद पूर्णिमा पर हुवा वैश्य समाज का गरबा ,माँ शारदा की आराधना क़र किया डांडिया रास
नाहरगढ़। शरद पूर्णिमा के अवसर पर वैश्य समाज का डांडिया रास स्थानीय अम्बिका गार्डन पर सम्पन्न हुवा!
सर्वप्रथम माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलन क़र डांडिया रास का शुभारम्भ किया गया, तत्पश्चात वैश्य समाज के कपल व बालिकाओं ने धार्मिक गीतों पर गरबा रास किया, कपल गेम व आयोजन मे सर्वप्रथम आने वाले 3 कपल को पुरुस्कार दिया गया,अंत मे खीर की प्रसाद माताजी को भोग लगाकर सभी ने प्रसादी ग्रहण की !



