ग्राम पांडुकुड़ी में वीर तेजाजी महाराज के खेल में पहुंचे युवा कांग्रेस अध्यक्ष श्रवण सेन, ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत

ग्राम पांडुकुड़ी में वीर तेजाजी महाराज के खेल में पहुंचे युवा कांग्रेस अध्यक्ष श्रवण सेन, ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत
पांडुकुड़ी। ग्राम पांडुकुड़ी में लोकदेवता वीर तेजाजी महाराज के खेल का आयोजन श्रद्धा, आस्था और उत्साह के साथ जारी है। आयोजन के तीसरे दिन युवा कांग्रेस विधानसभा जावद अध्यक्ष श्रवण सेन ने कार्यक्रम में पहुंचकर वीर तेजाजी महाराज के दर्शन किए तथा इस धार्मिक आयोजन में सहभागिता की।
इस अवसर पर ग्रामवासियों ने श्रवण सेन का आत्मीय स्वागत करते हुए उन्हें मान-सम्मान प्रदान किया। ग्रामीणों के इस स्नेह और सम्मान से अभिभूत श्रवण सेन ने सभी का आभार व्यक्त किया तथा उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित किया।
अपने संबोधन में उन्होंने लोकदेवता वीर तेजाजी महाराज की महिमा का उल्लेख करते हुए क्षेत्र की धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं को बनाए रखने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन हमारी संस्कृति, आस्था और सामाजिक एकता के प्रतीक हैं, जो समाज को आपस में जोड़ने का कार्य करते हैं।
लगातार क्षेत्र में सक्रिय श्रवण सेन धार्मिक, सामाजिक एवं जनहित के कार्यक्रमों में सहभागिता कर ग्रामीणों के बीच अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं। गांव-गांव पहुंचकर लोगों से संवाद करना और उनके सुख-दुख में सहभागी बनना उनकी सक्रियता का हिस्सा है।
कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला। वीर तेजाजी महाराज के प्रति श्रद्धा और ग्रामीणों के आपसी भाईचारे ने आयोजन को विशेष बना दिया।
श्रवण सेन ने ग्रामीणों द्वारा दिए गए मान-सम्मान के लिए आभार जताते हुए कहा कि क्षेत्र की जनता का स्नेह और आशीर्वाद ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है।



