देशउत्तर प्रदेशगोरखपुर

भाजपा अनुसूचित मोर्चा ने दीप प्रज्ज्वलन कर मनाया पीएम मोदी का 76वां जन्मदिन

भाजपा अनुसूचित मोर्चा ने दीप प्रज्ज्वलन कर मनाया पीएम मोदी का 76वां जन्मदिन

गोरखपुर भाजपा अनुसूचित मोर्चा महानगर इकाई के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को बेतियाहाता स्थित शहीद सरदार भगत सिंह चौक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन तथा उनकी 25 वर्षों की सार्वजनिक सेवा के उपलक्ष्य में आशीर्वाद का दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह आयोजित किया।कार्यक्रम में अनुसूचित मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की प्रार्थना की। दीप प्रज्ज्वलन के पश्चात गगनभेदी नारों के साथ मोदी जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी गईं।अनुसूचित मोर्चा के पदाधिकारियों ने कहा कि अंत्योदय के संकल्प को साकार करने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय राजनेताओं में शामिल हैं। उन्होंने भारत को विकास, सुशासन और वैश्विक प्रतिष्ठा के नए आयाम दिए हैं तथा विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। राष्ट्र सर्वोपरि और लोक-कल्याण की भावना से किए गए उनके कार्यों को कार्यकर्ताओं ने प्रेरणापुंज बताया।इस अवसर पर अनुसूचित मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग मझवार, नगर कार्यवाहक शैलेंद्र, क्षेत्रीय महामंत्री दीपक कुमार, महानगर अध्यक्ष कृष्ण कुमार, उपाध्यक्ष राजेश पासवान, अनिल कनौजिया, महानगर मीडिया प्रभारी इंजीनियर बृजमोहन, संदीप दिवाकर, राहुल, निखिल खरवार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}