नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पीपीगंज में दीप प्रज्ज्वलन के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 76वां जन्मदिन मनाया गया

नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पीपीगंज में दीप प्रज्ज्वलन के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 76वां जन्मदिन मनाया गया
गोरखपुर पीपीगंज स्थित नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर गुरुवार को भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन तथा सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष की सेवा के उपलक्ष्य में आशीर्वाद का दीप प्रज्ज्वलित कर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम में स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. प्रिंस विश्वास, एलटी दिनेश चौरसिया, फार्मासिस्ट रेनू चौहान, वार्ड बॉय जितई सहित बड़ी संख्या में स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे। सभी ने चौक पर दीप जलाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की प्रार्थना की। दीप प्रज्ज्वलन के पश्चात गगनभेदी नारों के साथ मोदी जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी गईं। नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्साधिकारी डा प्रिन्स विश्वास ने बताया कि अंत्योदय के संकल्प को साकार करने वाले, विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय राजनेता तथा विकसित व आत्मनिर्भर भारत के अग्रदूत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्र सर्वोपरि एवं लोक-कल्याण की भावना से किए गए कार्यों से हम सभी स्वास्थ्य कर्मियों तथा असंख्य कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणापुंज हैं। उनके नेतृत्व में भारत को विकास, सुशासन एवं वैश्विक प्रतिष्ठा के नए आयाम प्राप्त हुए हैं।इस अवसर पर मौजूद स्वास्थ्य कर्मियों ने एकजुट होकर प्रधानमंत्री के दीर्घ एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।

