उज्जैन

मास्क पहनकर सरेआम हर्ष फायरिंग, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

मास्क पहनकर सरेआम हर्ष फायरिंग, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

झिरनिया गांव में कार्यक्रम के दौरान हथियार लहराकर हवा में फायरिंग का आरोप, पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया

असलम खान – संस्कार दर्शन न्यूज, खाचरौद जिला उज्जैन 

उज्जैन। उज्जैन के समीप झिरनिया गांव में एक कार्यक्रम के दौरान कथित हर्ष फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। वायरल वीडियो में एक युवक चेहरे पर काला मास्क लगाए हथियार लहराता नजर आ रहा है, जबकि उसके पास खड़ा दूसरा युवक हवा में फायरिंग करता दिखाई दे रहा है। खुलेआम हुई इस फायरिंग को लेकर लोगों में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने तीखी प्रतिक्रियाएं देते हुए सवाल उठाया—“ये इराक है, सीरिया है या इंडिया?” मामले की जानकारी सामने आने के बाद हिंदू संगठनों ने पुलिस को ज्ञापन सौंपकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

बताया जा रहा है कि घटना झिरनिया गांव में एक घर पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान की है। पुलिस ने वायरल वीडियो और शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर दो लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस अब वायरल वीडियो की जांच कर फायरिंग में इस्तेमाल हथियार और घटना में शामिल अन्य लोगों के संबंध में जानकारी जुटा रही है।

गौरतलब है कि झिरनिया गांव का नाम 2005 में पुलिस मुठभेड़ में मारे गए सोहराबुद्दीन शेख से जुड़े मामले के कारण भी चर्चा में रहा है। ऐसे में गांव में खुलेआम हथियार लहराने और फायरिंग का वीडियो सामने आने से मामला और भी सुर्खियों में आ गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}