
शिक्षकों से संगठन से जुड़ने एवं प्रतिमाह सहयोग प्रदान करने की अपील
ताल ब्यूरो चीफ शिवशक्ति शर्मा
ताल। प्राथमिक, माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक शिक्षक कल्याण कोष में कुंवर वीरेंद्र सिंह सिसोदिया को रतलाम जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर क्षेत्र के समस्त शिक्षकों द्वारा शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, ताल परिसर में वरिष्ठ पत्रकार एवं सेवा निवृत्त प्रधानाध्यापक शिवशक्ति शर्मा का स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर शिक्षकों ने श्री सिसोदिया का पुष्पमालाओं से स्वागत कर उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं दीं।
समारोह में कुंवर वीरेंद्र सिंह सिसोदिया ने शिक्षक कल्याण कोष के उद्देश्यों एवं संगठन की गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुए क्षेत्र के समस्त शिक्षकों से संगठन से जुड़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि शिक्षक कल्याण कोष को मजबूत बनाने के लिए प्रत्येक शिक्षक की सहभागिता आवश्यक है। सभी शिक्षक संगठन के सदस्य बनें तथा प्रतिमाह निर्धारित सहयोग राशि प्रदान कर इस कल्याणकारी पहल को सशक्त बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।
उन्होंने संगठन के जिला अध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष सहित सभी पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ करने का प्रयास करेंगे। शिक्षक हितों एवं कल्याणकारी गतिविधियों को आगे बढ़ाने के लिए सभी साथियों का सहयोग अपेक्षित है।
इस अवसर पर वरिष्ठ शिक्षाविद् एवं पूर्व प्रधानाध्यापक शिवशक्ति शर्मा, विकासखंड शिक्षा अधिकारी आलोट विनोद कुमार शर्मा, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ताल के प्राचार्य प्रमोद कुमार भट्ट, कछालिया के प्राचार्य राजीव लोचन कुशवाहा, दशरथ सिंह डोडिया, महेंद्र सिंह डोडिया, राजेश कुमावत, सुरेश सेन, सत्यनारायण राठौर, राजकुमार बामनिया, जाकिर खान, राजू खान, अशोक पाठक, संजय राठौर, मंगू सिंह चौहान, अभिनव उपाध्याय सहित अनेक शिक्षक साथी उपस्थित रहे।
सभी शिक्षकों ने श्री सिसोदिया का स्वागत-सम्मान करते हुए शिक्षक कल्याण कोष के उद्देश्यों को सफल बनाने के लिए अधिकाधिक शिक्षकों को संगठन से जोड़ने तथा आपसी सहयोग की भावना से कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।



