
बीईओ का प्रभार मिलने पर विनोद कुमार शर्मा का भव्य सम्मान, शिक्षकों ने किया अभिनंदन
ताल ब्यूरो चीफ शिवशक्ति शर्मा
शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ताल के संकुल प्राचार्य विनोद कुमार शर्मा को विकासखंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ), आलोट का अतिरिक्त प्रभार सौंपे जाने पर जनशिक्षा केंद्र शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ताल में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर जनशिक्षा केंद्र के शिक्षकों ने पुष्पहार पहनाकर तथा शाल ओढ़ाकर और साफा बांधकर श्री शर्मा का आत्मीय अभिनंदन किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ शिक्षाविद्, वरिष्ठ पत्रकार एवं पूर्व प्रधानाध्यापक शिवशक्ति शर्मा थे, जबकि अध्यक्षता सेवानिवृत्त शिक्षक देवेंद्र नारायण दीक्षित ने की। शासकीय हाई स्कूल कछालिया के प्राचार्य राजीव लोचन कुशवाह एवं सेवानिवृत्त शिक्षक सुजाअत मोहम्मद खान विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
*समान व्यवहार और संवेदनशील कार्यशैली की सराहना*
समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि शिवशक्ति शर्मा ने कहा कि विनोद कुमार शर्मा का सभी के प्रति समान व्यवहार तथा अपने दायित्वों के प्रति संवेदनशील दृष्टिकोण उनकी विशिष्ट पहचान है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि श्री शर्मा नई जिम्मेदारी का निर्वहन भी पूरी निष्ठा, ईमानदारी और तत्परता से करेंगे। उन्होंने श्री शर्मा के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आशा व्यक्त की कि वे शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर प्रगति करते हुए नई उपलब्धियां हासिल करेंगे।
इस अवसर पर राजीव लोचन कुशवाह, सुजाअत मोहम्मद खान, संकुल प्राचार्य प्रमोद भट्ट, सत्यनारायण राठौड़, कीर्ति मुखिया एवं जाकिर खान ने भी अपने विचार व्यक्त किए और श्री शर्मा के व्यक्तित्व एवं कार्यशैली की सराहना की।
कवि प्रवीण शर्मा ने कविता के माध्यम से किया अभिनंदन
समारोह का विशेष आकर्षण हास्य एवं ओज के प्रसिद्ध कवि प्रवीण शर्मा की काव्य प्रस्तुति रही। उन्होंने विनोद कुमार शर्मा के व्यक्तित्व पर केंद्रित शानदार कविता प्रस्तुत कर उपस्थित शिक्षकों का मन मोह लिया।
कार्यक्रम में शिक्षक शंकर परमार, रमेश परमार, राजेश कुमावत, महेंद्र सिंह डोडिया, सुरेश परमार, बसंत शर्मा, मांगू सिंह डोडिया, दशरथ सिंह डोडिया, अशोक पाठक, राजू खान, जाकिर खान, दिनेश पांचाल, मनोहर श्रीवास्तव, वंदना पंडया, कीर्ति मुखिया, कोशर खानम, इफ्तिखार बेग, श्याम वैष्णव, अनिल राठौड़, श्यामलाल वाघेला, ज्ञानेंद्र दिवाकर, गोविंद त्रिवेदी, अभिनव उपाध्याय, राकेश जैन, दिनेश सगीतला एवं बंसी पोरवाल सहित बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे। सभी ने पुष्पहार पहनाकर श्री शर्मा का सम्मान किया।
कार्यक्रम का संचालन वीरेंद्र सिंह सिसोदिया ने किया तथा आभार श्री बामनिया ने व्यक्त किया। समारोह सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।



