नीमच

​”मेरे सपनों का भारत” विषय पर शासकीय उ.मा. विद्यालय पालसोड़ा में सेवा संकल्प अभियान के तहत हुआ भव्य आयोजन

​”मेरे सपनों का भारत” विषय पर शासकीय उ.मा. विद्यालय पालसोड़ा में सेवा संकल्प अभियान के तहत हुआ भव्य आयोजन

​पालसोड़ा -भारतीय जनता पार्टी कुशाभाऊ ठाकरे मंडल के अंतर्गत “सेवा संकल्प अभियान” के तहत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पालसोड़ा में छात्र-छात्राओं के लिए भाषण, रंगोली और चित्रकला प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य विषय “मेरे सपनों का भारत — मेरा विचार” रखा गया था, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक अपनी कला और विचारों का प्रदर्शन किया।
​कार्यक्रम में भाजपा कुशाभाऊ ठाकरे मंडल के कार्यक्रम प्रभारी एवं ग्राम पंचायत पालसोड़ा के सरपंच प्रतिनिधि गुड्डू जाट और कार्यक्रम उप-प्रभारी एवं उपसरपंच शांतिलाल (पप्पू) पाटीदार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
​प्रधानमंत्री मोदी के जीवन पर डाला प्रकाश -कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के प्रेरणादायी जीवन, उनके संघर्षों और देश के प्रति समर्पण पर विस्तार से प्रकाश डाला। वक्ताओं ने विद्यार्थियों को प्रधानमंत्री के जीवन से प्रेरणा लेकर देश के विकास में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया। मुख्य अतिथि गुड्डू जाट ने कहा, “हमारा सपना एक ऐसा भारत है जहाँ हर बच्चे को उत्तम शिक्षा, युवाओं को रोजगार, किसानों को समृद्धि और महिलाओं को सुरक्षा व आत्मनिर्भरता मिले।”
​विद्यालय परिवार की रही विशेष उपस्थिति -इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य सत्यनारायण बैरागी ने अतिथियों का स्वागत किया और विद्यालय परिवार के समस्त सदस्य एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान और भारत माता की जय के नारों के साथ हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}