श्री राम उमा विद्यालय में मेरे सपनों का भारत ” विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता और भाषण प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

श्री राम उमा विद्यालय में मेरे सपनों का भारत ” विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता और भाषण प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
सीतामऊ ।श्रीराम शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सीतामऊ में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ” मेरे सपनों का भारत ” विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता और भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । इस अवसर पर नगर परिषद सभापति एवं पार्षद श्री विवेक सोनगरा ने उपस्थित छात्रों को भारत के विकास में अपना योगदान देने के लिए प्रेरित किया तथा स्वच्छता का संदेश दिया । इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री श्री प्रशांत चतुर्वेदी,नगर परिषद सभापति एवं पार्षद श्रीमति सुशीला राठौर, भाजयुमो मंडल उपाध्यक्ष पर्व मराठा, भाजयुमो नगर अध्यक्ष अकुंश कलमोंदिया ,प्राचार्य श्री रंजन कुमार पाण्डे, वरिष्ठ शिक्षक श्री राजीव कुमार त्रिपाठी, धीरेन्द्र जोशी,दुर्गेश दाधीच, शैलेन्द्र जैन सहित विद्यालय का स्टॉफ एवं छात्र, अभिभावक उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन श्री राजीव कुमार त्रिपाठी ने किया एवं आभार प्राचार्य श्री रंजन कुमार पाण्डे ने माना।



