उज्जैन संभागउज्जैन

नेहा जैन ने संभाला उज्जैन स्मार्ट सिटी सीईओ का प्रभार 

इंदौर से स्थानांतरित होकर आईं 2018 बैच की अधिकारी, सिंहस्थ और शहर के विकास कार्यों को मिलेगी गति

उज्जैन। 2018 बैच की अधिकारी नेहा जैन ने सोमवार 7 सितंबर को उज्जैन स्मार्ट सिटी लिमिटेड के मुख्य कार्यपालन अधिकारी का प्रभार संभाल लिया है। वे इससे पहले इंदौर में नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण में अपर संचालक के पद पर अपनी सेवाएं दे रही थीं।

मध्य प्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग भोपाल द्वारा 5 सितंबर 2026 को जारी आदेश के परिपालन में उन्हें यह नवीन दायित्व सौंपा गया है। शासन का आदेश प्राप्त होने के बाद सोमवार को उन्होंने विधिवत रूप से स्मार्ट सिटी कार्यालय पहुंचकर अपना कार्यभार संभाला और कामकाज प्रारंभ कर दिया।

नेहा जैन के उज्जैन स्मार्ट सिटी लिमिटेड का प्रभार संभालने से शहर में संचालित हो रहे विभिन्न विकास कार्यों को गति मिलेगी। इसके साथ ही आगामी सिंहस्थ 2028 से संबंधित महत्वपूर्ण योजनाओं और प्रोजेक्ट्स के प्रभावी क्रियान्वयन में भी तेजी आने की उम्मीद है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}