
विश्व हिंदू परिषद की प्राण शक्ति सत्संग में है।- महेंद्र वेदक केंद्रीय सह सत्संग प्रमुख
ताल ब्यूरो चीफ शिवशक्ति शर्मा
“विश्व हिंदू परिषद” रतलाम विभाग का “सत्संग वर्ग” अंबिका रिसॉर्ट्स जावरा में संपन्न हुआ। सत्संग वर्ग में सर्वप्रथम भारत माता, राम दरबार चित्र पर माल्यार्पण कर वर्ग प्रारंभ किया गया। जिसमें केंद्रीय सह सत्संग प्रमुख श्री महेंद्र जी वेदन ने कार्यकर्ताओं को बताया कि विश्व हिंदू परिषद की प्राण शक्ति सत्संग में है। तथा हमारे विश्व हिंदू परिषद की कार्य पद्धति का आधार सत्संग है। विश्व हिंदू परिषद का सत्संग सभी आयामों से जुड़ा हुआ है। विश्व हिंदू परिषद का सत्संग देव भक्ति से देश भक्ति के जागरण का कार्य करता है। इसीलिए यह अन्य सत्संग से अलग है। प्रान्त संगठन मंत्री श्री खगेंद्र जी भार्गव द्वारा उपस्थित कार्यकर्ताओं को बताया गया की 52 सप्ताह चलने वाला सत्संग ऊर्जावान एवं उत्साहवान हो इसके लिए सत्संग वर्ग लगाना अनिवार्य है। एक कार्यकर्ता एक सत्संग, जहां समिति वहां सत्संग, पर जोर देते हुए कुटुंब सत्संग व्यवस्था प्रारंभ करनी होगी। सत्संग ही विश्व हिंदू परिषद की जड़ है बताया। भारत माता की आरती और अजय घोष के साथ एक दिवसीय वर्ग संपन्न हुआ। वर्ग में प्रांत सह मंत्री महेश आंजना, प्रांत सह सत्संग प्रमुख सौरभ जी चतुर्वेदी, प्रांत सेवा प्रमुख आशुतोष शेखावत, विभाग से विभाग मंत्री पवन बंजारा, विभाग संयोजक राजाराम ओहरी, विभाग सहसंयोजक राधेश्याम अंजना, विभाग सहसंयोजक बंटी शर्मा, विभाग सहसंयोजक राहुल सोनी, विभाग गोरक्षा प्रमुख नटवर राव, विभाग सामाजिक समरसता प्रमुख रवि निन्दाने, विभाग धर्म प्रसाद प्रमुख डॉक्टर जितेंद्र, तथा जिले से जावरा जिला अध्यक्ष नंदराम पाटीदार, रतलाम जिला अध्यक्ष जयंतीलाल पाटीदार और जिला मंत्री तूफान सिंह यादव, विश्व हिंदू परिषद के जिला, प्रखंड और खंड के कार्यकर्ता वर्ग में उपस्थित रहे। उक्त जानकारी तुफान सिंह यादव जिला मंत्री द्वारा प्रदान की गई।



