मंदसौर जिलासीतामऊ

स्वर्णकार समाज सीतामऊ द्वारा संत श्री श्वासानंद जी के सानिध्य में मनाई अजमीढ़ जी कि जयंती 

पोरवाल समाज सहित विभिन्न समाजों ने किया स्वागत वंदन अभिनंदन 

सीतामऊ। मेढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज सीतामऊ द्वारा 108 संत श्री श्वासानंद जी महाराज के सानिध्य में मोड़ी माताजी मंदिर प्रांगण से भगवान ब्रह्मा जी और मानस पुत्र पितृदेव श्री अजमीढ़ जी महाराज के जयकारों बेंड बाजे आतिशबाजी के साथ शोभायात्रा प्रारंभ होकर नगर के गणपति चौक महावीर चौक वैराई माता चौक, राजवाड़ा चौक होते हुए नगर परिषद प्रांगण के पास पहुंची। जहां पर पोरवाल समाज संरक्षक डॉ गोवर्धनलाल दानगढ़ मुकेश कारा अध्यक्ष कैलाश घाटिया काका वरिष्ठ उपाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण मांदलिया उपाध्यक्ष रामगोपाल घाटिया, युवा अध्यक्ष दिपक घाटिया, संजय घाटिया , सत्यनारायण घाटिया विजय वेद अशोक घाटिया, एवं गणमान्य जनों कि उपस्थिति में फुल बरसा कर स्वागत अभिनंदन किया एवं रथ में विराजमान गुरुदेव संत श्री का वंदन अभिनंदन किया। शोभायात्रा का नागरिकों द्वारा नगर में जगह जगह स्वागत अभिनंदन किया।शोभायात्रा राधा बावड़ी महादेव मंदिर परिसर पहुंची जहां पर समाज जनों ने महादेव जी हनुमान जी महाराज अजमीढ़ जी महाराज कि महा आरती कर संत श्री के ज्ञानामृत एवं आशीर्वाद प्राप्त किया। तत्पश्चात सामुहिक इस अवसर पर स्वर्णकार समाज अध्यक्ष महेश सोनी, सत्यनारायण सोनी काका श्याम सोनी, अरुण सोनी सरकार, नीतेश सोनी सिद्धार्थ सोनी, मनीष सोनी, संजय सोनी, रोहित सोनी मिताशु सोनी,सचिन सोनी सहित समाज के महिला पुरुष सह परिवार उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}