निम्बोद में 13 विद्यार्थियों को मिली निःशुल्क साइकिल, अतिथियों का सम्मान

निम्बोद में 13 विद्यार्थियों को मिली निःशुल्क साइकिल, अतिथियों का सम्मान
निम्बोद – शासकीय हाई स्कूल निम्बोद में शासन द्वारा निःशुल्क साइकिल वितरण योजना के अंतर्गत साइकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया सर्व प्रथम विद्यालय परिवार एवं अतिथियों ने सरस्वती मा कि तस्वीर पर माल्यार्पण कि तत् पश्चात् अतिथियों का स्वागत किया गया इसी दौरान विद्यालय के 10 बालिकाओं एवं 3 बालक सहित कुल 13 विद्यार्थियों को शासन की ओर से निःशुल्क साइकिल प्रदान की गई साइकिल मिलने पर विद्यार्थियों के चेहरे पर खुशी और उत्साह नजर आया
अतिथियों ने विद्यार्थियों को साइकिल वितरित करते हुए उन्हें नियमित रूप से विद्यालय आने तथा मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया उन्होंने कहा कि शासन की ऐसी योजनाओं का उद्देश्य विद्यार्थियों को शिक्षा से जोड़ना और उन्हें विद्यालय आने-जाने में सुविधा उपलब्ध कराना है साथ ही बताया कि मोबाइल हर बच्चा चलाता है उसका उपयोग 2 प्रकार से होता है इस लिए आप सभी मोबाइल को केवल पढाई के समय ही चलाए अन्यथा नहीं देखने में आया है कि बच्चे मोबाइल चलाते हैं और किसी को भी मेसेज कर देते हैं जिसके बाद विवाद जैसी स्थिति बन जाती है और अपने माता-पिता का नाम भी मिट्टी में मिला देते हैं आप सब लग्न से पढ़ाई करे और माता पिता का नाम रोशन करे पढाई के साथ साथ आपकी रुचि किस में है उसमें मन लगाकर तैयारी करे विद्यालय परिवार ने भी विधार्थियों को उज्जवल भविष्य कि शुभकामनाएं देते हुए शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद प्रतिनिधि किशोर माली एवं जनपद सदस्य अर्चना बाबूलाल टांक स्कूल प्राचार्य कमलेश पाटीदार स्टाप कार्यक्रम संचालक आदित्य बैरागी जगदीश चंद्र सोनार्थी प्रभुलाल भारती आशा माखीजा एवं कविता पाटीदार सहित विद्यालय के विद्यार्थी उपस्थित रहे।



