नीमच

भंवरासा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस, दी पुष्पांजलि

भंवरासा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस, दी पुष्पांजलि

नीमच ।भारतीय जनसंघ के संस्थापक, महान राष्ट्रवादी चिंतक एवं अखंड भारत के प्रखर समर्थक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस (पुण्यतिथि) के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी कुशाभाऊ ठाकरे मंडल, नीमच के अंतर्गत आने वाले शक्ति केंद्र बामनिया के ग्राम भंवरासा में एक विशेष श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित समस्त भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने डॉ. मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी और उनके राष्ट्र के प्रति योगदान को याद किया।

“एक देश में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान नहीं चलेंगे”

इस अवसर पर वक्ताओं ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के ऐतिहासिक नारे *”एक देश में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान नहीं चलेंगे”* को याद करते हुए उनके अखंड भारत के संकल्प को दोहराया। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने उनके बताए मार्ग पर चलने और राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में ये रहे उपस्थित-

श्रद्धांजलि सभा में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं सहित स्थानीय कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिनमें मुख्य रूप से शामिल थे:

बापू सिंह चौहान(पूर्व जिला उपाध्यक्ष, भाजपा),उदय सिंह चौहान(वरिष्ठ भाजपा नेता),राजेन्द्र सिंह चौहन (शक्ति केंद्र प्रभारी एवं मंडल उपाध्यक्ष), डॉ. नरेंद्र शर्मा भंवरासा(पालसोड़ा शक्ति केंद्र प्रभारी एवं मंडल उपाध्यक्ष),भेरू सिंह चौहान(बूथ अध्यक्ष)करण सिंह पटेल

राम सिंह चौहान,सत्यनारायण पाटीदार,शंकर लाल,दिलीप सिंह चौहान सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं ने परम श्रद्धेय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के बलिदान को कोटि-कोटि नमन करते हुए देश के प्रति उनके समर्पण को अनुकरणीय बताया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}