मंदसौरमंदसौर जिला

गौशाला संचालक गौ सेवा द्वारा पुण्य अर्जित कर रहे हैं कलेक्टर श्री दिव्यांक सिंह 

जिले में गोवर्धन पूजा कार्यक्रमों का आयोजन हुआ 

मुख्यमंत्री डॉ यादव द्वारा गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना के विजेता पशुपालकों के खातों में राशि का अंतरण किया गया

मंदसौर। प्रदेश के साथ मंदसौर जिले में भी गौशालाओं में सोमवार को गोवर्धन पूजा का आयोजन किया गया इसके साथ ही जिले के चयनित् वृंदावन ग्रामों के विजेता पशुपालकों के बैंकखातों में गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना अंतर्गत राज्य स्तरीय कार्यक्रम भोपाल के माध्यम से मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा सिंगल क्लिक से पुरस्कार राशि का अंतरण किया गया योजना अंतर्गत प्रथम पुरस्कार एक लाख रुपए द्वितीय पुरस्कार 50 हजार रुपए तथा तृतीय पुरस्कार 25 हजार रुपए राशि प्रदान की गई।

इस अवसर पर जिले की दलौदा तहसील के ग्राम बे हपुर में संत श्री रोटी राम जी गौशाला मेंआयोजित कार्यक्रम में उपस्थित कलेक्टर श्री दिव्यांक सिंह तथा अन्य अतिथियों द्वारा गोवर्धन पूजन किया गया गो पूजन किया गया इस दौरान एसडीएम श्री शुभम पाटीदार तहसीलदार श्री रमेश मसारे जनपद सीईओ श्री धर्मेंद्र यादव तहसीलदार श्री नीलेश पटेल उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवाएं डॉ राजेंद्र सिंह डामोर श्री श्री प्रितपाल सिंह देवड़ा श्री कोमलचंद जैन श्री पप्पू सिंह सिसोदिया श्री पूनम चंद पाटीदार श्री डालूराम  कुमावत आदि उपस्थित थे

इस दौरान कलेक्टर श्री दिव्यांक सिंह द्वारा गौशाला का अवलोकन किया गया गायों को आहार खिलाया कार्यक्रम मेंकलेक्टर ने अपने उद्बोधन में गौशाला संचालन की सराहना करते हुए प्रबंधक गणों से कहा कि गौ सेवा के माध्यम से आप पुण्य अर्जित कर रहे हैं मध्य प्रदेश शासन प्रशासन गौशालाओं के समुचित संचालन के प्रति गंभीर है सभी संभव सुविधा गौशालाओं को उपलब्ध कराई जा रही हैं कलेक्टर ने गांव की गौशाला में स्वावलंबन के लिए की जा रही गतिविधियों की भी सराहना की कलेक्टर ने कहा कि प्रशासन गौशालाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए कार्य कर रहा है गौशालाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए विभिन्न आर्थिक गतिविधियां करनी चाहिए

इस अवसर पर श्री प्रितपाल सिंह देवड़ा श्री डालूराम कुमावत आदि के द्वारा भी संबोधित किया गया

कार्यक्रम में गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना के विजेताओं को कलेक्टर द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान किए गए पुरस्कृत किया गया इनमें प्रथम पुरस्कार ओमप्रकाश भगवती द्वितीय पुरस्कार राजकुमार प्रहलाद को तथा तृतीय पुरस्कार के लिए जगदीश नानूराम को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया

इस अवसर पर भोपाल से आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम से मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के उद्बोधन का सीधा प्रसारण देखा सुना गया

उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवाएं डॉ राजेंद्र सिंह डामोर ने बताया कि जिले मे विधानसभा क्षेत्र वार गोपाल कृष्ण पुरस्कार योजना अंतर्गत वृंदावन ग्रामों में आयोजित प्रतियोगिता के अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र मंदसौर के वृंदावन ग्राम नांदवेल में प्रथम पुरस्कार श्री ओमप्रकाश भगवती द्वितीय पुरस्कार श्री राजकुमार प्रहलाद तृतीय पुरस्कार जगदीश नानू राम को दिया गया विधानसभा क्षेत्र मल्हारगढ़ के वृंदावन ग्राम धुंधडका में प्रथम पुरस्कार तुलसीराम नंदराम द्वितीय पुरस्कार वीरेंद्र विष्णु गिर तथा तृतीय पुरस्कार जमनैश नंदकिशोर को दिया गया विधानसभा क्षेत्र सुवासरा के वृंदावन ग्राम लदुना में प्रथम पुरस्कार दिलीप रमेश माली द्वितीय पुरस्कार शेर खा लतीफ खा तथा तृतीय पुरस्कार मोहन सिंह जरेसिंह को दिया गया इसी प्रकार विधानसभा गरोठ के वृंदावन ग्राम संधारा में प्रथम पुरस्कार श्री जगदीश राठौर को प्रदान किया गया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}