अपराधरतलामरतलाम

रतलाम में रितेश हत्याकांड का खुलासा: समझौते के दौरान विवाद में चाकू से गोदा, मंदसौर तक ले गए थे शव

रतलाम में रितेश हत्याकांड का खुलासा: समझौते के दौरान विवाद में चाकू से गोदा, मंदसौर तक ले गए थे शव

रतलाम। जामण नदी के पास मिले 19 वर्षीय रितेश मईड़ा उर्फ रिशु की हत्या की वजह पुराने विवाद में समझौता कराने के दौरान हुई कहासुनी बनी। जन्मदिन की पार्टी में सौरभ वर्मा ने रितेश और अपने एक नाबालिग साथी के बीच समझौता कराने का प्रयास किया था। इसी दौरान बियर पीते समय रितेश ने सौरभ को अपशब्द कह दिए।

 

बात इतनी बढ़ी कि सौरभ और एक 17 वर्षीय नाबालिग ने विरियाखेड़ी स्थित ईंट भट्टे पर चाकू से चार से पांच वार कर रितेश की हत्या कर दी। इसके बाद शव ठिकाने लगाने के लिए आरोपितों ने परिचित से कार ली।

देर रात शव लेकर मंदसौर तक गए, लेकिन उसे फेंकने के लिए उपयुक्त जगह नहीं मिली। आखिरकार रतलाम लौटकर दोपहर करीब 12 बजे जामण क्षेत्र में शव फेंक दिया। रविवार दोपहर पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने प्रेस वार्ता में हत्याकांड का खुलासा किया। पुलिस के अनुसार वारदात में कुल आठ लोगों की भूमिका सामने आई है। एक आरोपित गिरफ्तार है, तीन विधि विरुद्ध बालकों को अभिरक्षा में लिया गया है, जबकि चार आरोपित फरार हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}