आज 10 नवंबर 2026 मंगलवार का पञ्चांग व्रत त्यौहार सहित राशिफल

⚜️🪔🪔🪔🪴🕉️🪴🪔🪔🪔⚜️
🙏 श्री गणेशाय नमः 🙏
🙏 शुभ प्रभात 🙏
आज 10 नवंबर 2026 मंगलवार का पञ्चांग व्रत त्यौहार सहित राशिफल
आज 10 नवंबर 2026 मंगलवार का पञ्चांग
• विक्रम संवत: 2083 (सिद्धार्थि)
• शक संवत: 1948 (पराभव)
• मास :कार्तिक मास
• पक्ष: शुक्ल पक्ष
• तिथि: प्रतिपदा तिथि (दोपहर 02:00 बजे तक), इसके बाद द्वितीया तिथि आरंभ
• वार:मंगलवार
• ऋतु: शरद ऋतु
• सुर्य:दक्षिणायन
• नक्षत्र: विशाखा नक्षत्र (सुबह 09:19 बजे तक), उसके बाद अनुराधा नक्षत्र
• योग: शोभन योग (देर रात 03:09 बजे तक), इसके बाद अतिगण्ड योग
• करण: बवा और बालव
सूर्य और चंद्रमा का समय
• सूर्योदय: सुबह 06:41 बजे
• सूर्यास्त: शाम 05:40 बजे
• चन्द्रोदय: सुबह 07:26 बजे
• चन्द्रास्त: शाम 06:16 बजे
आज के दिन नौ ग्रहों का गोचर
• सूर्य (Surya): तुला राशि में (बुधादित्य योग का निर्माण)
• चंद्रमा (Chandra): वृश्चिक राशि में
• मंगल (Mangal): सिंह राशि में (जो 12 नवंबर 2026 को सिंह राशि में प्रवेश करेंगे)
• बुध (Budh): तुला राशि में (वक्री अवस्था में)
• बृहस्पति / गुरु (Guru): सिंह राशि में
• शुक्र (Shukra): कन्या राशि में (वक्री अवस्था में)
• शनि (Shani): मीन राशि में (वक्री अवस्था में)
• राहु (Rahu): कुंभ राशि में
• केतु (Ketu): सिंह राशि में
आज का शुभ मुहूर्त
• अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 11:43 बजे से दोपहर 12:26 बजे तक • ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 05:05 बजे से सुबह 05:53 बजे तक
• अमृत काल: रात्रि 12:14 बजे से (11 नवंबर) तड़के 01:59 बजे तक
आज का अशुभ समय
गुलिक काल: 12:01 − 13:22
राहुकाल: 14:42 − 16:03
यमगण्ड: 09:20 − 10:40
दिन का चौघड़िया
रोग- 06:38 – 07:58
उद्वेग- 07:58 – 09:19
चर- 09:19 – 10:39
लाभ- 10:39 – 12:00
अमृत- 12:00 – 13:21
काल- 13:21 – 14:41
शुभ- 14:41 – 16:02
रोग- 16:02 – 17:23
रात का चौघड़िया
काल- 17:23 – 19:02
लाभ- 19:02 – 20:41
उद्वेग- 20:41 – 22:21
शुभ- 22:21 – 00:00, 11 नवंबर
अमृत- 00:00 – 01:40, 11 नवंबर
चर- 01:40 – 03:19, 11 नवंबर
रोग- 03:19 – 04:59, 11 नवंबर
काल- 04:59 – 06:38, 11 नवंबर
• दिशाशूल: आज उत्तर दिशा में यात्रा करने से बचें
उपाय: यदि आज उत्तर दिशा में यात्रा करना बेहद जरूरी हो, तो हनुमान जी का ध्यान करें और गुड़ खाकर निकलें।
व्रत त्यौहार
- गोवर्धन पूजा / अन्नकूट : आज कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि पर गोवर्धन पूजा का पावन पर्व मनाया जा रहा है। इस दिन भगवान कृष्ण, गोवर्धन पर्वत और गौ माता की पूजा की जाती है।
- बलि प्रतिपदा / अन्नकूट महोत्सव : इस दिन को बलि प्रतिपदा और नववर्ष के रूप में भी मनाया जाता है।
- मंगलवार व्रत : आज मंगलवार होने के कारण श्री हनुमान जी का व्रत और विशेष पूजन करना बहुत फलदायी माना गया है।
- गोवर्धन पूजा प्रातःकाल मुहूर्त: सुबह 06:43 बजे से सुबह 08:52 बजे तक
आज 10 नवंबर 2026 मंगलवार का राशिफल
मेष राशि –
आज शरीर में फुर्ती रहेगी और काम निपटाने का जोश बना रहेगा। अस्त और नीच चंद्रदेव आपके आठवें घर में हैं। इसलिए मन में किसी पुरानी बात की चुभन या अनजानी बेचैनी दबी रह सकती है, जो अचानक गुस्से के रूप में बाहर आ सकती है। वाहन चलाते या मशीन पर काम करते समय अतिरिक्त सावधानी रखें। बातचीत में दिखावे और जिद से बचें। नया कर्ज लेने से बचें और बड़ा खर्च आज न करें। सिर दर्द, ब्लड प्रेशर के उतार-चढ़ाव की परेशानी हो सकती है। शुभ रंग: गहरा लाल, शुभ अंक: 09
वृषभ राशि –
आज का दिन जीवनसाथी, साझेदारों और ग्राहकों से जुड़ा है। अस्त और नीच चंद्रदेव आपके सातवें घर में हैं, इसलिए जीवनसाथी के मन में कोई छिपी हुई बात हो सकती है, जिसे वे कह नहीं पा रहे हों। उन पर गुस्सा या शक करने की जगह आराम से पूछें और धैर्य से सुनें। गोवर्धन पूजा पर पति पत्नी साथ मिलकर अन्नकूट का भोग लगाएंगे, तो रिश्ते में गर्मजोशी बनी रहेगी। कारोबार में साझेदार का हिस्सा स्पष्ट रखें। ग्राहकों के साथ अच्छे संबंध रखें। दफ्तर में किसी पुराने बकाया काम या विरोधी की बात निपटानी पड़ सकती है। कमर के निचले हिस्से में खिंचाव हो सकता है। शाम को परिवार संग भोजन करें।शुभ रंग: सफेद, शुभ अंक: 06
मिथुन राशि –
आज का दिन आफिस, सेहत और विरोधियों के मामलों में चुप रहकर काम करने का है। अस्त और नीच चंद्रदेव आपके छठे घर में हैं, इसलिए गुप्त विरोधी या सहकर्मी सामने कुछ नहीं कहेंगे। मगर, आपकी पीठ पीछे शिकायत या चुगली कर सकते हैं। आप बिना प्रतिक्रिया दिए अपना काम पूरा करते रहें, यही आपकी जीत होगी। किसी पुराने रोग की जांच कराने या इलाज कराने के लिए आज उपयुक्त दिन है। पुराने कर्ज को चुकाने का विचार बनेगा। घर में पालतू जानवर हो तो उसके खाने का ध्यान रखें। पाचन और पेट के संक्रमण की संभावना है, बाहर का खाना न लें। शाम को हल्का भोजन करें।शुभ रंग: हरा, शुभ अंक: 05
कर्क राशि –
आज का दिन प्रेम से जुड़ा है। अस्त और नीच चंद्रदेव आपके पांचवें घर में हैं, इसलिए प्रेम संबंध में भावनाएं गहरी तो होंगी। मगर, बिना बात शक या ईर्ष्या मन में आ सकती है, उसे बातचीत से दूर करें। हो सकता है कि बच्चा आज कोई बात छिपा रहा हो, उसे डांटने की जगह प्यार से पूछें। विद्यार्थियों को एकाग्रता में कमी महसूस होगी। गोवर्धन पूजा में बच्चों को शामिल करने से उनका उत्साह बढ़ेगा और आपको भी खुशी मिलेगी। किसी रचनात्मक काम, जैसे लेखन या चित्रकारी में गहराई से डूबकर करेंगे काम। जल्दबाजी या गुस्सा करने से बचें। सर्दी, आंखों में परेशानी या सीने में भारीपन रह सकता है।शुभ रंग: सफेद । शुभ अंक: 02
सिंह राशि –
मंगलदेव बारहवें घर में नीच हैं, इसलिए अचानक कोई छोटा खर्च, जैसे घर के सामान की मरम्मत, सामने आ सकता है। अस्त और नीच चंद्रदेव आपके चौथे घर में हैं, इसलिए मन में घर को लेकर कोई अनकही बात या माताजी के स्वास्थ्य की चिंता रह सकती है। माताजी की सलाह आज महत्वपूर्ण साबित होगी। परिवार के किसी सदस्य से मन में दबी नाराजगी को बातचीत से सुलझाएं। सीने में भारीपन या मन पर बोझ महसूस हो सकता है, गहरी सांस लेने-छोड़ने का अभ्यास करें। शुभ रंग: लाल, शुभ अंक: 01
कन्या राशि –
आज का दिन अपनी बात कहने में थोड़ी हिचक का है। अस्त और नीच चंद्रदेव आपके तीसरे घर में हैं, इसलिए आत्मविश्वास थोड़ा कम रहेगा और मन की बात किसी से कहने का साहस नहीं जुटा पाएंगे। भाई-बहन के साथ अधूरी किसी बात कर सकते हैं या कोई सलाह ले सकते हैं। आपके लग्न पर शुक्रदेव नीच हैं और लग्नेश बुधदेव दूसरे घर में अस्त हैं, इसलिए खुद की क्षमताओं पर संदेह हो सकता है। पैसों के हिसाब में थोड़ी गलती संभव है। अन्नकूट में सेवा करने का मौका मिले तो पीछे न हटें। दोस्तों से आज कोई बड़ी उम्मीदें न रखें। गले में खराश और कानों में दर्द की शिकायत रह सकती है।
शुभ रंग: जैतूनी, शुभ अंक: 03
तुला राशि –
आज का दिन परिवार पर ध्यान देने का है। अस्त और नीच चंद्रदेव आपके दूसरे घर में हैं, इसलिए पैसों को लेकर मन में चिंता रह सकती है। आज बोली में हल्की कड़वाहट आ सकती है, खासकर परिजनों के साथ बात करते हुए। लिहाजा, वाणी में थोड़ी मिठास रखें या कम बोलें। गोवर्धन पूजा और अन्नकूट में पूरे परिवार के शामिल होने से पुरानी खटास कम होगी। सूर्यदेव-बुधदेव आपके लग्न पर हैं और बुधदेव अस्त भी हैं, इसलिए अपनी बात समझाने में परेशानी आएगी। खर्च ज्यादा और बेवजह की चिंता रह सकती है। किसी को उधार देने से बचें। भोजन में तीखा और मसालेदार कम रखें। मुंह में छाले, एसिडिटी या दांतों में तकलीफ संभव है। शुभ रंग: हल्का नीला, शुभ अंक: 06
वृश्चिक राशि-
आज साहस, ऊर्जा और काम निपटाने की ताकत रहेगी। मगर, अस्त और नीच चंद्रदेव आपके लग्न पर हैं, इसलिए मन में शक, जलन या दबे हुए गुस्से की लहर आ सकती है। किसी के व्यवहार को लेकर अनावश्यक अंदाजे न लगाएं और बात को ठंडे दिमाग से सोचें। आपके लग्नेश मंगलदेव नौवें घर में नीच हैं, इसलिए अपनी मेहनत और बड़ों की सलाह पर भरोसा रखें। खर्च और किसी पुरानी चिंता का बोझ रहेगा। गोवर्धन पूजा पर किसी की निस्वार्थ सेवा करने से मन को शांति मिलेगी। बहसबाजी से बचें और वाहन तेज रफ्तार में न चलाएं। पित्त बढ़ने, पेट में जलन या गर्मी से नाक में तकलीफ संभव है। शुभ रंग: ऑरेंज, शुभ अंक: 08
धनु राशि –
आज का दिन अन्नदान, एकांत और मन की गहराई का है। अस्त और नीच चंद्रदेव आपके बारहवें घर में हैं। इसलिए रात में नींद देर से और हल्की आएगी। मन में कोई बात या चिंता घूमती रहेगी। अन्नकूट के मौके पर किसी गौशाला या आश्रम में अन्न का दान करना आपके मन को स्थिर करेगा। सूर्यदेव और बुधदेव आपके ग्यारहवें घर में हैं, इसलिए किसी पुराने मित्र से मुलाकात या फोन पर बातचीत से मन हल्का होगा। छोटा लाभ भी संभव है। मंगलदेव आठवें घर में नीच हैं, इसलिए अचानक कोई शारीरिक चोट लग सकती है या खर्च सामने आ सकते हैं। गुप्त शत्रुओं की बातों पर प्रतिक्रिया न दें। आंखों में जलन और नींद की कमी रहेगी। शुभ रंग: हरा, शुभ अंक: 03
मकर राशि-
आज का दिन दोस्तों, बड़े भाई-बहन और लाभ से जुड़ा है। अस्त और नीच चंद्रदेव आपके ग्यारहवें घर में हैं। दोस्तों के साथ से खुद को मजबूत स्थिति में पाएंगे। हालांकि, किसी दोस्त के मन में छिपी नाराजगी या उपेक्षा की भावना हो सकती है। इसे ज्यादा दिल पर न लें। फोन करके सीधे बात करें, रिश्ता संभल जाएगा। रुके हुए पैसे वापस मिलने में थोड़ी देरी संभव है, उम्मीद न छोड़ें। सूर्यदेव और बुधदेव आपके दसवें घर में हैं, इसलिए दफ्तर में अधिकारी आपकी बात सुनेंगे। किसी मंदिर या धार्मिक जगह की छोटी यात्रा हो सकती है। जोड़ों में अकड़न या ठंड से दर्द बढ़ सकता है। शुभ रंग: भूरा, शुभ अंक: 04
कुंभ राशि-
आज का दिन करियर में संतुलन बनाने का है। अस्त और नीच चंद्रदेव आपके दसवें घर में हैं, इसलिए काम में उत्साह कम रहेगा। मन कहीं और भटकता रहेगा। वरिष्ठ से किसी समस्या या अपनी असंतुष्टि को छिपाने की जगह सीधे और विनम्र शब्दों में साफतौर पर बताना बेहतर रहेगा। पैसों के मामले में पुराने निर्णयों की समीक्षा करें। पिता या वरिष्ठ की सलाह काम आएगी। मंगलदेव छठे घर में नीच हैं, इसलिए विरोधियों से उलझने से बचें। तनाव से सिर में भारीपन और थकान रहेगी। कार्यों को एक साथ पुरे करने कि नहीं सोचें। शुभ रंग: नीला, शुभ अंक: 04
मीन राशि-
आज का दिन आस्था, पिता और बड़ों से जुड़े विचारों का है। अस्त और नीच चंद्रदेव आपके नौवें घर में हैं, इसलिए धर्म, भाग्य या किसी पुरानी मान्यता को लेकर मन में सवाल उठ सकते हैं। पिता या किसी गुरु से खुलकर बात करने पर उलझन दूर होगी। गोवर्धन पूजा और अन्नकूट के दर्शन करना या श्रीकृष्ण की कथा सुनना आपके लिए विशेष शांति देगा। लग्न पर शनिदेव वक्री हैं, इसलिए थकान महसूस होगी और धैर्य की परीक्षा बनी रहेगी। शुक्रदेव सातवें घर में नीच हैं, इसलिए जीवनसाथी के साथ छोटी बात पर बहस से बचें। सेहत में जांघ और कूल्हे की हड्डियों में दर्द रह सकता है।शुभ रंग: हल्का हरा, शुभ अंक: 07
