छोटी काशी में सबसे प्राचीन महालक्ष्मी मंदिर, दीपावली पर हुई विशेष पूजन और महाआरती, सैकड़ों भक्तों ने किए दर्शन

छोटी काशी में सबसे प्राचीन महालक्ष्मी मंदिर, दीपावली पर हुई विशेष पूजन और महाआरती, सैकड़ों भक्तों ने किए दर्शन
सीतामऊ। छोटी काशी में नगर के रामद्वारा के सबसे प्राचीन महालक्ष्मी मंदिर पर दिपावली के अवसर पर दिन भर दर्शनार्थीयों का आवागमन लगा रहा। इस मंदिर को लेकर किदवंती है कि यह गुप्तकाल में एक महान तपस्वी सिद्ध संत द्वारा स्थापित किए गए पांच मंदिरों में एक मंदिर है। ये पांच मंदिर नांदिया बावड़ी , राधा बावड़ी, गणपति चौक महादेव मंदिर, वैद्यनाथ मंदिर महावीर चौक और पांचवां महालक्ष्मी मंदिर है। जिसकी सैकड़ों वर्ष लगभग 500 से पहले स्थापना कि गई थी। यह मंदिर अति प्राचीन होने से यहां पर दुर दुर से दर्शनार्थियों का आना लगा रहता है। यहां पर लक्ष्मी जी को पोशाक भेंट करने कि मान्यता है। यहां जो भी लक्ष्मी जी को पोशाक भेंट करते हैं उनके कार्य पूर्ण होने लगते हैं। यही कारण है कि यहां पर प्रतिदिन से 39 वर्षों तक कि पोशाक भक्तों द्वारा भेंट कर दी गई है। इस बार दिपावली अमावस्या पर नगर के विशाल चौरड़िया की भेंट पोशाक धारण का अवसर मिला।दिपावली के अवसर पर दर्शनार्थियों कि और अधिक संख्या बढ़ जाती है। यहां पर दिपावली कि अमावस्या पर विशेष पूजन और महाआरती का आयोजन किया गया। दुसरे दिवस प्रतिपदा को अन्नकूट महोत्सव पर माता महालक्ष्मी को पंडित प्रमोद मोड़ द्वारा विशेष भोग लगाकर महाआरती कि गई इस अवसर पर पं गोपाल मोड़, युवा अधिवक्ता एवं व्यवसायी सिद्धार्थ सोनी, पोरवाल समाज वरिष्ठ उपाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण मांदलिया, उपाध्यक्ष रामगोपाल घाटिया, राजेश घाटिया जितेंद्र घाटिया रतलाम, दीपक घाटिया पत्रकार श्याम ग्वाला राहुल घाटिया आदि ने आरती एवं दर्शन आशिर्वाद लाभ प्राप्त किया।
पं प्रमोद मोड़ ने बताया कि यह अति प्राचीन गुप्त कालीन लगभग 500 वर्षों से अधिक पुराना मंदिर है। मुझे मेरे परिवार में 10 वीं पीढ़ी में माता लक्ष्मीजी कि सेवा का अवसर मिला है।यहां पर भक्तों का दर्शन को लेकर आवागमन लगा रहता है। दिपावली पर बड़ी संख्या में भक्त आते हैं। यहां पर प्रतिदिन माता महालक्ष्मी को नई पोषाक धारण कराई जाती है।भक्तों द्वारा प्रतिदिन लगभग 39 वर्ष तक कि पोषाक भेंट कि गई है।



