आसामकटलिचेरा

एस. के. रॉय कॉलेज की एनएसएस स्वयंसेविका षष्ठी देब का प्री-आरडी परेड कैंप के लिए चयन, कॉलेज में खुशी की लहर

एस. के. रॉय कॉलेज की एनएसएस स्वयंसेविका षष्ठी देब का प्री-आरडी परेड कैंप के लिए चयन, कॉलेज में खुशी की लहर

कटलीचेरा, 10 नवंबर: एस. के. रॉय कॉलेज, कटलीछड़ा की एनएसएस स्वयंसेविका षष्ठी देब का चयन भुवनेश्वर, ओडिशा में आयोजित होने वाले प्री-आरडी परेड कैंप के लिए हुआ है। यह कैंप 13 नवंबर से 22 नवंबर तक चलेगा।

षष्ठी देब की इस उपलब्धि पर पूरे कॉलेज में खुशी का माहौल है। कॉलेज के प्राचार्य के. राजेन सिंघा, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. बिमान भट्टाचार्य, उप-प्राचार्य सुप्रियो मजूमदार, सहायक प्राध्यापक डॉ. मानिक गुप्ता और सामाजिक कार्यकर्ता राघब चंद्र नाथ ने षष्ठी देब को बधाई दी है।

प्राचार्य के. राजेन सिंघा ने कहा कि षष्ठी देब के अनुशासन, समर्पण और समाज सेवा के प्रति लगन ने ही उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया है। यह न केवल कॉलेज के लिए बल्कि पूरे कटलीछड़ा क्षेत्र के लिए गर्व की बात है।

एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. बिमान भट्टाचार्य ने कहा कि प्री-आरडी परेड कैंप एंड आरडी परेड कैंपमें चयन होना हर एनएसएस स्वयंसेवक का सपना होता है। षष्ठी ने अपनी कड़ी मेहनत से यह साबित कर दिया कि ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थी भी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकते हैं।

इस अवसर पर उप-प्राचार्य सुप्रियो मजूमदार, डॉ. मानिक गुप्ता और राघब चंद्र नाथ ने भी षष्ठी देब के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और कहा कि वे गणतंत्र दिवस परेड तक पहुंचकर कॉलेज और असम का नाम रोशन करेंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}