आसामकटलिचेरा

सी.के.एन.के.एच. फाउंडेशन द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने जा रहा है भव्य कवि सम्मेलन

सी.के.एन.के.एच. फाउंडेशन द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने जा रहा है भव्य कवि सम्मेलन

नई दिल्ली, 29 सितंबर 2026।

चलो कुछ न्यारा करते हैं फाउंडेशन के आईटी सेल द्वारा मीडिया को सूचित किया गया कि आगामी 2 अक्टूबर 2026 को शाम 7 बजे से 8 बजे तक फाउंडेशन के शिक्षा विभाग द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर एक भव्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है।

इस कवि सम्मेलन की थीम “सामाजिक एवं देशभक्ति” रखी गई है। संस्था की अतिरिक्त निर्देशिका सुश्री मोनिका साहू ने बताया कि संस्था के अध्यक्ष श्री प्रीतेश तिवारी जी की अध्यक्षता में संस्था का यह पहला कवि सम्मेलन आयोजित होने जा रहा है।

उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य ऐसे कवियों एवं काव्य प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना है, जिनकी कविताएँ अब तक केवल उनके मन और मेज पर रखी कॉपी तक सीमित रह गई हैं। कविता केवल शब्दों का संग्रह नहीं, बल्कि समाज की भावनाओं, विचारों और संवेदनाओं को अभिव्यक्त करने का सशक्त माध्यम है। इसी विचार के साथ फाउंडेशन द्वारा रचनाकारों को अपनी आवाज़ व्यापक मंच तक पहुँचाने का अवसर दिया जा रहा है।

कार्यक्रम में देश के विभिन्न क्षेत्रों से काव्य प्रेमियों एवं रचनाकारों के जुड़ने की उम्मीद है। सामाजिक सरोकार, राष्ट्रप्रेम, मानवीय संवेदनाएँ और सकारात्मक विचार इस आयोजन के प्रमुख आकर्षण होंगे। यह कवि सम्मेलन नए एवं उभरते रचनाकारों के लिए अपनी रचनात्मक प्रतिभा प्रस्तुत करने का एक विशेष अवसर भी होगा।

सुश्री मोनिका साहू ने देशभर के काव्य प्रेमियों एवं रचनाकारों को इस विशेष कवि सम्मेलन का हिस्सा बनने के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने कहा कि साहित्य और कविता समाज को जोड़ने तथा सकारात्मक विचारों को जन-जन तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम के आयोजन हेतु संस्था के अध्यक्ष श्री प्रीतेश तिवारी, उपाध्यक्ष सुश्री नेहा प्रजापति तथा अन्य सभी विभागों के निदेशक एवं निर्देशिकाओं ने शिक्षा विभाग की अतिरिक्त निर्देशिका सुश्री मोनिका साहू तथा हिंदी साहित्य समिति छत्तीसगढ़ के संयुक्त निर्देशक श्री अनुभव तिवारी को बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं तथा कार्यक्रम की सफलता की कामना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}