भोपालमध्यप्रदेश

दीवाली पर एमपी में 503 हादसे, सागर-इंदौर में सबसे ज्यादा केस; एक्सीडेंट

दीवाली पर एमपी में 503 हादसे, सागर-इंदौर में सबसे ज्यादा केस; एक्सीडेंट

भोपाल। दीपावली के दिन प्रदेशभर में सड़क दुर्घटना और बर्न के कुल 503 केस सामने आए। यह आंकड़े 108 एंबुलेंस एजेंसी ने जारी किए हैं।

सागर में सबसे ज्यादा केस, इंदौर दूसरे नंबर पर

जिलेवार आंकड़ों के अनुसार सबसे ज्यादा केस सागर में 34 दर्ज हुए। इसके बाद इंदौर में 31, राजगढ़ में 21 और झाबुआ में 21 केस आए। धार में 20, जबलपुर में 19, रायसेन में 18, छिंदवाड़ा में 16, भोपाल में 15, बालाघाट में 15, बैतूल में 15 और होशंगाबाद में 15 केस दर्ज किए गए। इसी तरह सीधी में 13, मंडला में 13, खरगोन में 13, अलीराजपुर में 12, सीहोर में 11, छतरपुर में 11, शहडोल में 10, सिवनी में 10, भिंड में 10, रीवा में 10 और खंडवा में 10 केस आए। अन्य जिलों में भी एक से नौ तक केस दर्ज हुए।

 

*रात में आतिशबाजी और बढ़ी आवाजाही बनी वजह*

आठ नवंबर को कुल 367 और नौ नवंबर को 136 केस दर्ज हुए। दीपावली की रात आतिशबाजी और सड़कों पर बढ़ी आवाजाही के कारण आठ नवंबर को केस ज्यादा रहे।

 

*108 एंबुलेंस के सीनियर मैनेजर ने कहा*

मध्य प्रदेश जेएईएस 108 एंबुलेंस सेवा के सीनियर मैनेजर तरुण सिंह परिहार ने बताया कि हमारी 108 एंबुलेंस टीम द्वारा पूरी तत्परता और प्रतिबद्धता के साथ सभी लोगों को सेवा प्रदान की गई है। सभी मरीजों को समय पर अस्पताल पहुंचाया गया है।

 

किसी भी निजी वाहन की जगह आप एंबुलेंस का उपयोग करें, जिसमें मौजूद प्रशिक्षित स्टाफ एवं जीवन रक्षक उपकरण आपकी जरूरत पड़ने पर सहायता कर सके। किसी भी आपातकालीन सेवा हेतु 108 एंबुलेंस पर संपर्क करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}