भोपालमध्यप्रदेश

दीपावली के बाद मुहूर्त पर बाजार में लौटी रौनक, विधि-विधान से हुआ नववर्ष में दुकानों का शुभारंभ

दीपावली के बाद मुहूर्त पर बाजार में लौटी रौनक, विधि-विधान से हुआ नववर्ष में दुकानों का शुभारंभ

भोपाल। दीपावली पर्व के पश्चात आज शुभ मुहूर्त में शहर के व्यापारिक क्षेत्रों में एक बार फिर कारोबार की शुरुआत हुई। व्यापारियों ने अपनी-अपनी दुकानों पर विधि-विधान के साथ भगवान गणेश एवं माता लक्ष्मी का पूजन-अर्चन कर सुख-समृद्धि और व्यापार में उन्नति की कामना की। इसके साथ ही दीपावली अवकाश के बाद बाजारों में व्यापारिक गतिविधियां पुनः प्रारंभ हो गईं।

व्यापारियों ने दुकानों की साफ-सफाई एवं साज-सज्जा कर शुभ मुहूर्त में पूजा-अर्चना की। भगवान गणेश का स्मरण कर नए व्यापारिक सत्र का श्रीगणेश किया तथा माता लक्ष्मी से वर्षभर धन-धान्य, बरकत और खुशहाली बनाए रखने की प्रार्थना की।

पुरानी परंपरा के अनुसार मुहूर्त में व्यापार शुरू करना व्यापारियों के लिए विशेष महत्व रखता है। दीपावली के बाद इस शुभ अवसर पर व्यापारियों में खासा उत्साह देखने को मिला। बाजारों में अब धीरे-धीरे सामान्य व्यापारिक गतिविधियां रफ्तार पकड़ेंगी और ग्राहकी का दौर फिर से शुरू होगा।

व्यापारियों का मानना है कि नए व्यापारिक वर्ष की शुरुआत शुभ मुहूर्त और ईश्वर के आशीर्वाद के साथ करने से पूरे वर्ष व्यापार में उन्नति, समृद्धि और बरकत बनी रहती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}