आज 12 नवंबर 2026 गुरुवार का पंञ्चाग व्रत त्यौहार सहित राशिफल

⚜️🪔🪔🪔🪴🕉️🪴🪔🪔🪔⚜️
🙏श्री गणेशाय नमः 🙏
🙏शुभ प्रभात 🙏
आज 12 नवंबर 2026 गुरुवार का पंञ्चाग व्रत त्यौहार सहित राशिफल
आज 12 नवंबर 2026 गुरुवार का पंञ्चाग
• विक्रम संवत: 2083 (सिद्धार्थि)
• शक संवत: 1948 (पराभव)
• पक्ष: शुक्ल पक्ष
• मास:कार्तिक मास
• तिथि: तृतीया (सायं 06:09 बजे तक, उसके बाद चतुर्थी)
• वार : गुरुवार
• ऋतु: शरद ऋतु
• सूर्य: दक्षिणायन
• नक्षत्र. दोपहर 02:19 बजे तक ज्येष्ठा नक्षत्र रहेगा, जिसके बाद मूल नक्षत्र आरंभ होगा।
• योग. सुकर्मा योग पूरी रात पार कर अगले दिन सुबह 04:26 बजे तक रहेगा, इसके बाद धृति योग लगेगा।
• करण. शाम 06:09 बजे तक गर करण रहेगा, जिसके बाद वणिज करण शुरू होगा।
सूर्य चन्द्र उदय अस्त
• सूर्योदय. सुबह 06:42 बजे।
• सूर्यास्त. शाम 05:39 बजे।
• चंद्रोदय. सुबह 09:16 बजे।
• चंद्रास्त. शाम 07:54 बजे।
आज नौ ग्रहों का गोचर
• सूर्य – अपनी नीच राशि तुला में गोचर कर रहे हैं (16 नवंबर तक यहीं रहेंगे)।
• चंद्रमा -वृश्चिक से धनु दोपहर 02:19 बजे वृश्चिक राशि से निकलकर धनु राशि में प्रवेश करेंगे।
• मंगल -कर्क से सिंह रात लगभग 08:18 बजे अपनी नीच राशि कर्क को छोड़कर सिंह राशि (मघा नक्षत्र) में प्रवेश करेंगे।
• बुध -तुला राशि में वक्री अवस्था में स्थित हैं (13 नवंबर को मार्गी होंगे)।
• बृहस्पति (गुरु) -सिंह राशि के मघा नक्षत्र में गोचर कर रहे हैं।
• शुक्र -अपनी नीच राशि कन्या में वक्री अवस्था में हैं (14 नवंबर को मार्गी होंगे)।
• शनि -मीन राशि में गोचर कर रहे हैं।
• राहु – कुंभ राशि में गोचर कर रहे हैं।
• केतु -सिंह राशि के मघा नक्षत्र में गोचर कर रहे हैं।
आज का शुभ मुहूर्त
• ब्रह्म मुहूर्त- 04:56 प्रातः 05:48 प्रातः से प्रातः संध्या- 05:22 प्रातः 06:41 बजे
• अभिजित मुहूर्त- 11:43 अपराह्न से 12:27 अपराह्न तक • विजय मुहूर्त- 01:53 अपराह्न से 02:36 अपराह्न तक
• गोधूलि मुहूर्त- 05:29 अपराह्न से 05:55 अपराह्न तक
• सायं संध्या – 05:29 अपराह्न से 06:48 अपराह्न तक
आज का अशुभ समय
• राहुकाल. दोपहर 01:33 बजे से दोपहर 02:55 बजे तक रहेगा।
• गुलिक काल. सुबह 09:21 बजे से सुबह 10:41 बजे तक रहेगा।
• यमगण्ड. सुबह 06:40 बजे से सुबह 08:00 बजे तक रहेगा।
दिन का चौघड़िया
शुभ- 06:39 – 07:59
रोग- 07:59 – 09:20
उद्वेग- 09:20 – 10:40
चर- 10:40 – 12:00
लाभ- 12:00 – 13:21
अमृत- 13:21 – 14:41
काल- 14:41 – 16:01
शुभ-16:01 – 17:21
रात का चौघड़िया
अमृत- 17:21 – 19:01
चर- 19:01 – 20:41
रोग- 20:41 – 22:21
काल- 22:21 – 00:01, 13 नवंबर
लाभ- 00:01 – 01:41, 13 नवंबर
उद्वेग- 01:41 – 03:20, 13 नवंबर
शुभ- 03:20 – 05:00, 13 नवंबर
अमृत- 05:00 – 06:40, 13 नवंबर
दिशाशूल: आज दक्षिण दिशा में यात्रा करने से बचें।
उपाय: यदि आज दक्षिण दिशा में यात्रा करना आवश्यक है तो भगवान विष्णु का ध्यान करें और थोड़ा सा दही जीरा खाकर निकलें।
व्रत त्यौहार
गुरुवार व्रत . आज गुरुवार का दिन भगवान विष्णु और देवगुरु बृहस्पति की आराधना के लिए समर्पित है।
आज 12 नवंबर 2026 गुरुवार का राशिफल
मेष राशि-
आपका दिन बढ़िया रहने वाला है. कृषकों के लिए दिन बेहतर रहेगा और कृषि कार्यों में प्रगति होगी. दांपत्य जीवन में खुशियों का आगाज होगा. कल अगर कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं, तो सफलता जरूर मिलेगी. प्रतियोगी क्षेत्र में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा, अपनी तैयारी जारी रखें. जमीन-जायदाद से जुड़े काम कल पूरे हो जाएंगे, जिससे आपको हार्दिक खुशी होगी. स्वास्थ्य के नजरिये से दिन अच्छा रहेगा.
वृषभ राशि-
आपका दिन बेहतरीन रहेगा. पिछले दिनों स्वास्थ्य से परेशान रहे लोगों को काफी राहत महसूस होगी. ऑफिस में प्रमोशन की खुशखबरी मिल सकती है. घर में खुशी का माहौल रहेगा. किसी बात पर बेवजह ज्यादा सोच-विचार न करें, अन्यथा उलझनें हो सकती हैं. स्वास्थ्य फिट रहेगा और काम में मन लगेगा. कोई चल रहा लोन पूरा होने की संभावना है. सिविल इंजीनियर्स कल किसी नए प्रोजेक्ट की शुरुआत करेंगे.
मिथुन राशि-
आपका दिन शानदार रहने वाला है. अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे, जिससे परिवार के लोग आपकी सराहना करेंगे. दांपत्य जीवन में सुख-सौहार्द्र की बढ़ोतरी होगी. राजकीय क्षेत्र में लोगों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें, लोग आपका समर्थन करेंगे. लवमेट्स के बीच पहले से चली आ रही तकरार समाप्त होगी और आपसी समझ बढ़ेगी. आय वृद्धि के कई नए स्रोत मिलेंगे और स्वास्थ्य चुस्त-दुरुस्त बना रहेगा.
कर्क राशि-
का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा. बड़ों की राय मानना आपके लिए बेहतर साबित हो सकता है. प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों की मेहनत जल्द रंग लाएगी. इलेक्ट्रीशियन का कारोबार करने वालों को व्यापार में अधिक लाभ मिलेगा. वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी और सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा. लोग आपके सज्जन स्वभाव की तारीफ करेंगे. संतान पक्ष से कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है और मानसिक तनाव में कमी आएगी.
सिंह राशि-
आपका दिन अच्छा गुजरने वाला है. एमटेक के छात्र किसी टॉपिक में उलझ सकते हैं, बेहतर रहेगा कि आप किसी अनुभवी से राय ले लें. मन में शुभ विचारों का उदय होगा और कुछ नया करने की उत्सुकता बढ़ेगी. आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी. मनचाही वस्तु खरीदने के योग हैं. पेट से संबंधित समस्या हो सकती है, इसलिए बाहर का खाना खाने से बचें. ऑफिस में अपनी छवि और बेहतर करने का प्रयास करेंगे.
कन्या राशि-
कल आपका दिन मिला-जुला रहेगा. अनावश्यक विवादों से बचें, अन्यथा आपकी उलझनें बढ़ सकती हैं. दोस्तों का भरपूर सहयोग मिलेगा. कार्यक्षेत्र में कुछ नए लोगों से मुलाकात हो सकती है, जिनसे महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी. दांपत्य जीवन का रिश्ता पहले से मजबूत बनेगा और जीवनसाथी से मन की बात साझा कर सकते हैं. परिवार से दूर रहकर नौकरी कर रहे लोगों को घर आने और परिजनों से मिलने का मौका मिलेगा.
तुला राशि-
आपका दिन अच्छा जाने वाला है. प्राइवेट नौकरी कर रहे लोगों की सैलरी में इन्क्रीमेंट हो सकता है, जिससे आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा. पारिवारिक सुख-समृद्धि में वृद्धि होगी. किसी धार्मिक स्थल पर जाने का कार्यक्रम बना सकते हैं, जरूरी सामान साथ रखना न भूलें. आपके निर्णयों में परिवार का भरपूर सहयोग मिलेगा. स्वास्थ्य ऊर्जा से भरा रहेगा. घर की जरूरी सामग्री खरीदने बाजार जा सकते हैं, जहां किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी.
वृश्चिक राशि-
आपका दिन खुशहाल रहेगा और मनोबल में वृद्धि होगी. कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत सफलता दिलाएगी. व्यापार में चल रही मंदी से राहत मिलेगी और बिक्री में बढ़ोतरी होगी. दोस्तों के साथ छोटी-मोटी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं. स्वभाव में सकारात्मक परिवर्तन आएगा. वाहन खरीदने के लिए दिन उत्तम रहेगा. आपके सभी प्रयत्न सफल होंगे और स्वास्थ्य उत्तम बना रहेगा.
धनु राशि-
आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है. सामाजिक कार्यों में रुचि लेने वाले लोगों को सम्मानित किया जा सकता है. स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से राहत मिलेगी. जीवनसाथी को किसी मामूली बात पर डांटने के बजाय विनम्रता से समझाएं, जिससे आपसी समझ बेहतर होगी. पारिवारिक सुख-समृद्धि बढ़ेगी और स्वजनों से जुड़ाव बना रहेगा. आर्थिक पक्ष पहले से अधिक मजबूत होगा. मकान निर्माण का कार्य तेजी से आगे बढ़ेगा.
मकर राशि-
आपका दिन सकारात्मक ऊर्जा से भरा रहेगा. मनपसंद वाहन लेने की ओर आपका ध्यान आकर्षित होगा. बेटी का किसी मनचाहे फील्ड में चयन होने के योग बन रहे हैं. वैवाहिक जीवन में खुशियों का आगमन होगा. जल्दबाजी के चक्कर में कोई काम बिगड़ सकता है, इसलिए ध्यान से काम करने की आवश्यकता है. जीवनशैली में अनुकूल परिवर्तन आएगा. मैकेनिकल इंजीनियर्स को पुराने टारगेट पूरे करने पर नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं.
कुंभ राशि-
आपका दिन मिला-जुला रहेगा. ऑयली खान-पान से स्वास्थ्य पर विपरीत असर पड़ सकता है, इसलिए परहेज रखें. राजनीति से जुड़े लोगों के कार्यभार और जिम्मेदारियों में वृद्धि हो सकती है. दांपत्य जीवन की अनबन समाप्त होगी. बड़ों की बात ध्यान से सुनें और बात को बीच में न काटें. लवमेट्स शाम को शॉपिंग पर जा सकते हैं, दिन मनोरंजन से भरा रहेगा. व्यापार में स्थिति पहले से बेहतर होगी, ग्राहकों के साथ व्यवहार मधुर रखें.
मीन राशि-
आपका दिन लाभदायक रहने वाला है. सभी के प्रति स्नेहपूर्वक व्यवहार रखें और समझदारी से काम लें. आय के नए रास्ते खुलेंगे. विद्यार्थियों की लेखन कार्य में रुचि बढ़ेगी और वे किसी प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं. हार्डवेयर कारोबारियों का काम अच्छा चलेगा. कुछ खास और प्रतिष्ठित लोगों से जान-पहचान बढ़ेगी. दांपत्य जीवन की अनबन समाप्त होगी. टेक्निकल क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन फायदेमंद रहेगा।
नोट – पंचांग राशिफल ज्योतिष शास्त्रों कि गणना विश्लेषण पर आधारित है। देश शहर के अलग हो सकते हैं तथा यह किसी व्यक्ति विशेष के लिए नहीं है । राशिफल जन्म कुंडली में ग्रहों पर आधारित घटना फलादेश होते हैं वास्तविक जानने के लिए अपने ज्योतिष विद्वान से संपर्क करें। किसी भी प्रकार से हम उत्तरदायी नहीं है।
