गोवर्धन पूजा पर सीतामऊ में ढोल- ढमाकों के साथ नगर भ्रमण पर निकली गौ माता

गौ माता के प्रति नागरिकों में सम्मान और भावी पीढ़ी को संस्कृति से जोड़ना मुख्य उद्देश्य – अध्यक्ष श्री जाट
सीतामऊ। गोवर्धन पूजा के पावन पर्व पर नगर में गौ माता की भक्ति, सेवा और श्रद्धा का अनूठा नजारा देखने को मिला। श्री हंडिया बाग गौशाला सेवा समिति के तत्वावधान में प्रतिवर्ष की परंपरा अनुसार इस वर्ष भी 10 नवंबर मंगलवार को गौ माता का विशाल एवं भव्य चल समारोह निकाला गया।चल समारोह का शुभारंभ हंडिया बाग गौशाला से ढोल-ढमाकों एवं गौ माता के जयकारों के साथ हुआ। इसके पश्चात चल समारोह मंदसौर रोड होते हुए खेड़ा रोड़ मोड़ी माता दरवाजा, नगर के प्रमुख मार्गों एवं मुख्य बाजार से होकर निकला और पुनः गौशाला पहुंचा चल समारोह में गौ माता को आकर्षक रूप से सजाया गया था। नगर भ्रमण के दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं एवं नगरवासियों द्वारा गौ माता का पूजन एवं स्वागत किया गया।पूरे नगर में गौ माता के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भक्तगण, गौ सेवक, धर्मप्रेमी नागरिक एवं गणमान्यजन शामिल हुए जिसमें गौशाला अध्यक्ष संजय जाट एवं पदाधिकारी संग्राम सिंह राठौर नरेंद्र दुबे पूरण दास बैरागी हंसराज पाटीदार डॉ अर्जून पाटीदार विजेश पाटीदार हितेश भाऊ भूपेंद्र परिहार गौ सेवक आदि समिति के सदस्य गण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
गौशाला अध्यक्ष संजय लाला जाट ने बताया कि प्रति वर्ष गौ माता के दर्शन सबको मिले तथा अपनी संस्कृति संस्कार से नई पीढ़ी जुड़े इस उद्देश्य गोवर्धन पूजा के अवसर पर नगर में गौ माता का चल समारोह आयोजित किया गया। इस आयोजन से गौ माता के प्रति सम्मान, संरक्षण एवं सेवा की भावना को प्रोत्साहित करना तथा नगरवासियों को गौसेवा का संदेश देना है।



