शामगढ़मंदसौर जिला

मौलाना आज़ाद के विचारों और शिक्षा के प्रति समर्पण को किया याद, कांग्रेसजनों ने अर्पित किए श्रद्धासुमन

मौलाना आज़ाद के विचारों और शिक्षा के प्रति समर्पण को किया याद, कांग्रेसजनों ने अर्पित किए श्रद्धासुमन

शामगढ़। ब्लॉक एवं शहर कांग्रेस कमेटी शामगढ़ द्वारा महान स्वतंत्रता सेनानी, प्रखर शिक्षाविद् एवं भारत के प्रथम शिक्षा मंत्री, भारत रत्न मौलाना अबुल कलाम आज़ाद जी की जयंती पर ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने मौलाना आज़ाद जी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा देश की स्वतंत्रता, शिक्षा और राष्ट्र निर्माण में उनके अमूल्य योगदान को याद किया। वक्ताओं ने उनके आदर्शों एवं विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।इस दौरान शहर अध्यक्ष डॉ. शौकत मंसूरी, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष महेन्द्र पोरवाल, नेता प्रतिपक्ष पंकज मुजावदिया, वरिष्ठ नेता प्रमोद फरक्या, ईशवरलाल सुर्यवंशी खेताखेड़ा, बबलू मेव, दशरथ राठौर, राकेश सत्संगी, इक़बाल शाह, शाजिया खान, शहरुख पठान, मुकेश सेन सहित काँग्रेसजन उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}