डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर भाजपाइयों ने मनाया ‘बलिदान दिवस’, दी भावभीनी श्रद्धांजलि

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर भाजपाइयों ने मनाया ‘बलिदान दिवस’, दी भावभीनी श्रद्धांजलि
नीमच / पालसोडा।
भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि को पालसोडा नगर में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा ‘बलिदान दिवस’ के रूप में गरिमामय ढंग से मनाया गया। कुशाभाऊ ठाकरे भाजपा मंडल नीमच के निर्देशानुसार आयोजित इस कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने डॉ. मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी पुष्पांजलि अर्पित की।
रामेश्वर घाट पर हुआ मुख्य आयोजन
भाजपा कार्यकर्ताओं ने रेतम नदी स्थित प्रसिद्ध रामेश्वर घाट पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम की शुरुआत भाजपा मंडल प्रभारी सत्यनारायण राठौर ,शक्ति केंद्र संयोजक कमल दास बैरागी,सरपंच प्रतिनिधि रामनारायण (गुड्डू) जाट, उप सरपंच शांतिलाल (पप्पू) पाटीदार, बूथ अध्यक्ष सत्यनारायण सेन, मदन लाल पाटीदार और अर्जुन जाट ने डॉ. मुखर्जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर की।
देश की एकता और अखंडता के लिए दिया बलिदान
इस अवसर पर भाजपा कुशाभाऊ ठाकरे मंडल प्रभारीसत्यनारायण राठौर ने कहा:
”हमारी डबल इंजन सरकार डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के दिखाए मार्ग पर चलते हुए देश के सभी नागरिकों के समान अधिकारों के लिए पूरी तरह कृत संकल्पित है।”
सरपंच प्रतिनिधि रामनारायण जाट ने डॉ. मुखर्जी के योगदान को याद करते हुए कहा कि उनका जीवन हर कार्यकर्ता के लिए अनुकरणीय है। उन्होंने नेहरू सरकार की तुष्टिकरण नीति का कड़ा विरोध किया था और कश्मीर में ‘दो निशान, दो विधान, दो प्रधान’ के खिलाफ आंदोलन चलाया, जिसके फलस्वरूप कश्मीर से परमिट राज का अंत हुआ।
मोदी सरकार ने पूरा किया डॉ. मुखर्जी का सपना
कार्यक्रम में उप सरपंच पप्पू पाटीदार, ,बूथ अध्यक्ष सत्यनारायण सेन, मदन पाटीदार और अर्जुन जाट ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि डॉ. मुखर्जी का एकमात्र मिशन भारत में ‘एक निशान, एक विधान और एक प्रधान’ लागू करना था। वर्तमान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने जम्मू-कश्मीर से धारा 370 और 35A को हटाकर डॉ. मुखर्जी के इस अधूरे सपने को साकार किया है और पूरे देश में एक मिसाल कायम की है।
कार्यक्रम में ये रहे उपस्थित
इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम में मुख्य रूप से मोहनलाल भगत, समरथ सेन, सुनील पुष्करणा, किशोर राठौर, मुन्ना लाल धनगर, दिनेश बैरागी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता और प्रबुद्ध जन उपस्थित रहे। सभी ने डॉ. मुखर्जी के बताए राष्ट्रभक्ति के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया



