नीमच

नीमच जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में अघोषित बिजली कटौती से किसान परेशान, जिला पंचायत अध्यक्ष सज्जनसिंह चौहान ने मुख्यमंत्री और ऊर्जा मंत्री को लिखा पत्र

नीमच जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में अघोषित बिजली कटौती से किसान परेशान, जिला पंचायत अध्यक्ष सज्जनसिंह चौहान ने मुख्यमंत्री और ऊर्जा मंत्री को लिखा पत्र

नीमच | 09 अक्टूबर 2026 -नीमच जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त बिजली न मिलने की समस्या को लेकर जिला पंचायत अध्यक्ष (राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त) सज्जनसिंह चौहान “शिवाजी” ने गंभीर चिंता व्यक्त की है। इस संबंध में उन्होंने मध्य प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्नसिंह तोमर को पत्र भेजकर शीघ्र कार्रवाई की मांग की है।

जिला पंचायत अध्यक्ष सज्जनसिंह चौहान ने पत्र में बताया कि त्रि-स्तरीय पंचायत राज व्यवस्था के तहत नीमच जिले में किए जा रहे जनसंपर्क के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों के किसानों ने अघोषित विद्युत कटौती को लेकर गहरी नाराजगी और आक्रोश जताया है।

उन्होंने उल्लेख किया कि इस वर्ष क्षेत्र में पर्याप्त वर्षा नहीं होने के कारण किसानों की खरीफ फसल पहले ही प्रभावित हुई है। ऐसे में बिजली कंपनी द्वारा की जा रही मनमानी और अघोषित कटौती से किसान अपनी फसलों की समय पर सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं, जिससे उनके सामने बड़ा संकट खड़ा हो गया है। विद्युत वितरण कंपनी की इस कार्यप्रणाली से किसानों में जिला प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों के प्रति गहरा असंतोष व्याप्त हो रहा है।

श्री चौहान ने मुख्यमंत्री एवं ऊर्जा मंत्री से विनम्र निवेदन किया है कि किसानों के जनाक्रोश और सिंचाई सुविधाओं की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए नीमच जिले के ग्रामीण अंचलों में पर्याप्त एवं सुचारू बिजली आपूर्ति सुनिश्चित कराने हेतु तत्काल यथोचित आदेश जारी किए जाएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}