आधी अधूरी व्यवस्थाओं के बीच सिविल हॉस्पिटल का लोकार्पण आमजन के साथ खिलवाड़ – श्री फरकिया

आधी अधूरी व्यवस्थाओं के बीच सिविल हॉस्पिटल का लोकार्पण आमजन के साथ खिलवाड़ – श्री फरकिया
सुविधा के बजाय परेशानियों का करना पड़ेगा सामना
सीतामऊ। आगामी 25 नवंबर को सीतामऊ के नवनिर्मित छत्रपति शिवाजी महाराज सिविल हॉस्पिटल का लोकार्पण प्रस्तावित है । उक्त हॉस्पिटल का लोकार्पण करीब एक वर्ष पूर्व किया जाना था लेकिन उस समय आमजन में विरोध को देखते हुए लोकापर्ण निरस्त करना पड़ा था । तत्कालीन अधिकारियों द्वारा लोकार्पण निरस्त होने के पीछे हवाला दिया गया था कि कुछ निर्माण कार्य ओर होना है जिनके पूर्ण होने के बाद ही भवन को हैंडओवर लिया जाएगा । जबकि ठेकेदार द्वारा जून 2025 में ही निर्माण पूर्ण कर दिया गया था । करीब 17 माह बीतने के बाद भी जिम्मेदार जनप्रतिनिधि एवं स्वास्थ्य विभाग आज दिनांक तक नवीन हॉस्पिटल में पीएम रूम, बाउंड्री वाल, अप्रोच रोड का निर्माण नहीं करवा सके । ऐसे में आमजनता को सुविधा के बजाय दुविधाओं का सामना ज्यादा करना पड़ेगा । इस आशय की जानकारी देते हुए सीतामऊ शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष निर्मल फरक्या ने बताया कि पहले विभाग को जरूरी निर्माण पूर्ण करना थे उसके बाद लोकार्पण करना था । अगर आधी अधूरी व्यवस्थाओं के साथ ही लोकार्पण करना था तो जनता को 17 माह का इन्तज़ार क्यों करवाया । सिविल हॉस्पिटल के लोकार्पण के मामले में हुए घटनाक्रम से कमीशनबाजी का खेल की बू आ रही है । यदि जरूरी निर्माण समय रहते पूरे नहीं किए गए तो शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा जनता की स्वास्थ्य सुविधाओं के हक में धरना प्रदर्शन किया जाएगा ।



