नीमच

अंतरराष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण दिवस पर प्रतियोगिताएं आयोजित

अंतरराष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण दिवस पर प्रतियोगिताएं आयोजित

नीमच। मेरा युवा भारत, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा 13 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण दिवस के अवसर पर सरदार पटेल इंस्टीट्यूट, नीमच में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के निदेशक दशरथ पाटीदार ने की।

इस अवसर पर भाषण एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। जिला युवा अधिकारी प्रवेश जैन द्वारा प्रतियोगिताओं के सभी विजेताओं को पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का समापन जिला युवा अधिकारी प्रवेश जैन के दिशा-निर्देशानुसार हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को आपदा प्रबंधन एवं सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक करना था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}