
नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 2027 संपन्न: कुल 3350 में से 2889 उपस्थित 461 अनुपस्थित रहे
किशनगढ़ ताल
ठा शंभू सिंह तंवर
स्थानीय पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय आलोट जिला रतलाम 2 मध्य प्रदेश के मीडिया प्रभारी मनोज कुमार जोशी ने बताया कि नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 2027 आलोट, बाजना एवं जावरा विकासखंड के निर्धारित 10 परीक्षा केंद्रों पर प्रातः 11.30 बजे से 1.30 तक संपन्न हुई।
जिसमें कक्षा छठी में प्रवेश हेतु 80 के लिए पंजीकृत 3350 विद्यार्थियों में से 2889 विद्यार्थी उपस्थित रहे जबकि 461 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे।
आलोट विकासखंड में पंजीकृत 1155 विद्यार्थी थे। जिसमें से 1059 विद्यार्थी उपस्थित रहे जबकि 96 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे।
आलोट में सांदीपनी, कन्या उ मा विद्यालय एवं महावीर विद्यालय परीक्षा केंद्र बनाए गए थे, बाजना विकासखंड में उत्कृष्ठ,कन्या, मॉडल के साथ होली फैमिली स्कूल को परीक्षा केंद्र बनाया गया था, बाजना में पंजीकृत 1218 विद्यार्थियों में से 1003 उपस्थित रहे जबकि 215 अनुपस्थित रहे।जबकि जावरा विकासखंड में सांदीपनी, मॉडल एवं कमला नेहरू स्कूल को परीक्षा केंद्र बनाया गया था, जावरा में पंजीकृत 977 विद्यार्थी में से 827 उपस्थित रहे जबकि 150 अनुपस्थित रहे। जिलाधीश महोदय द्वारा गठित उड़नदस्ते द्वारा आलोट, बाजना एवं जावरा विकासखंड के स्थानीय अनुविभागीय अधिकारी एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारी के साथ नवोदय विद्यालय प्राचार्य शांतिलाल तेली द्वारा विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर निरीक्षण किया गया तथा समस्त केंद्रों पर पुलिस बंदोबस्त भी उत्तम रहा।परीक्षा सभी 10 केंद्रों पर निर्विघ्न संपन्न हुई।



