अपराधनीमचमध्यप्रदेश

राजस्थान से अवैध शराब तस्करी करता जावद का पटवारी विष्णु पाटीदार गिरफ्तार, कार में एसडीएम पहचान पत्र मिला

राजस्थान से अवैध शराब तस्करी करता जावद का पटवारी विष्णु पाटीदार गिरफ्तार, कार में एसडीएम पहचान पत्र मिला

नीमच (नयागांव)। राजस्व विभाग की साख पर बट्टा लगाने वाला मामला सामने आया है। नयागांव चौकी पुलिस ने शनिवार शाम टोल प्लाजा पर चैकिंग के दौरान राजस्थान से अवैध शराब की तस्करी करते जावद क्षेत्र के पटवारी विष्णु पाटीदार और उसके एक साथी को गिरफ्तार किया है। तलाशी के दौरान सफेद हुंडई कार (MP 44 CB 4095) से अवैध शराब की एक पेटी बरामद हुई। आरोपी पटवारी विष्णु पाटीदार के पास से एसडीएम कार्यालय जावद का सरकारी पहचान पत्र (Emp Code: 271004519) भी मिला है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि विष्णु पाटीदार राजस्थान से सस्ती व जहरीली शराब लाकर नीमच जिले में खपाता था। एक जिम्मेदार सरकारी कर्मचारी के इस अवैध कारोबार में लिप्त होने से प्रशासनिक महकमे और क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। पुलिस विष्णु पाटीदार और उसके साथी से पूछताछ कर नेटवर्क खंगाल रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}