आज 28 नवंबर 2026 शनिवार का पंञ्चाग व्रत त्यौहार सहित राशिफल

⚜️🪔🪔🪔🪴🕉️🪴🪔🪔🪔⚜️
: 🙏श्री गणेशाय नमः 🙏
🙏शुभ प्रभात 🙏
आज 28 नवंबर 2026 शनिवार का पंञ्चाग व्रत त्यौहार सहित राशिफल
आज 28 नवंबर 2026 शनिवार का पंञ्चाग
विक्रम संवत: 2083
शक संवत: 1948
मास : मार्गशीर्ष अगहन
पक्ष: कृष्ण पक्ष
तिथि: कृष्ण चतुर्थी
वार: शनिवार
ऋतु: ;हेमंत ऋतु
सूर्य:दक्षिणायन
नक्षत्र: पुनर्वसु दोपहर 12:50 तक, तत्पश्चात पुष्य।
योग: शुक्ल रात्रि 08:18 तक, तत्पश्चात ब्रह्म।
करण: कौलव शाम 05:14 तक, तत्पश्चात तैतिल।
सूर्य चंद्रमा और का समय
सूर्योदय – प्रातः 6:53 बजे
सूर्य – शाम 5:36 बजे
चंद्रोदय – 28 नवंबर रात 9:41 बजे
चंद्रास्त – 29 नवंबर 11:22 पूर्वाह्न
आज नौ ग्रहों का गोचर
- सूर्य: वृश्चिक राशि (अनुराधा नक्षत्र), मार्गी
- चंद्रमा: सुबह मिथुन से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश (पुष्य नक्षत्र), मार्गी
- मंगल: सिंह राशि (मघा नक्षत्र), मार्गी
- बुध: तुला राशि (विशाखा नक्षत्र), मार्गी
- शुक्र: तुला राशि (चित्रा नक्षत्र), मार्गी
- गुरु (बृहस्पति): सिंह राशि (मघा नक्षत्र), मार्गी
- शनि: मीन राशि (उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र), वक्री
- राहु: कुंभ राशि (धनिष्ठा नक्षत्र), वक्री
- केतु: सिंह राशि (मघा नक्षत्र), वक्री
शुभ मुहूर्त
अभिजीत मूर्ति – 11:53 पूर्वाह्न – 12:36 अपराह्न
अमृत काल – 10:39 पूर्वाह्न – 12:06 अपराह्न, 05:04 पूर्वाह्न – 06:32 पूर्वाह्न
ब्रह्म मुहूर्त – 05:17 पूर्वाह्न – 06:05 पूर्वाह्न
अशुभ समय
राहु – 9:34 पूर्वाह्न -10:54 पूर्वाह्न
यम गण्ड – 1:35 अपराह्न – 2:55 अपराह्न
कुलिक – 6:53 पूर्वाह्न – 8:13 पूर्वाह्न
दुर्मुहूर्त – 08:19 पूर्वाह्न – 09:01 पूर्वाह्न
वर्ज्यम् – 08:13 अपराह्न – 09:42 अपराह्न
दिन का चौघड़िया
• काल: सुबह 06:54 – 08:13 बजे तक
• शुभ: सुबह 08:13 – 09:31 बजे तक
• रोग: सुबह 09:31 – 10:50 बजे तक
• उद्वेग: सुबह 10:50 – दोपहर 12:09 बजे तक
• चर: दोपहर 12:09 – 01:28 बजे तक
• लाभ: दोपहर 01:28 – 02:46 बजे तक
• अमृत: दोपहर 02:46 – शाम 04:05 बजे तक
• काल: शाम 04:05 – 05:24 बजे तक
रात का चौघड़िया
• लाभ: शाम 05:24 – 07:05 बजे तक
• उद्वेग: शाम 07:05 – रात 08:46 बजे तक
• शुभ: रात 08:46 – 10:28 बजे तक
• अमृत: रात 10:28 – 12:09 बजे तक (29 नवंबर)
• चर: रात 12:09 – 01:51 बजे तक (29 नवंबर)
• लाभ: दोपहर 01:28 – 02:46 बजे तक
• अमृत: दोपहर 02:46 – शाम 04:05 बजे तक
• काल: शाम 04:05 – 05:24 बजे तक
• दिशाशूल: पूर्व दिशा।
• उपाय: पूर्व दिशा की यात्रा टालें। यदि यात्रा आवश्यक हो, तो घर से निकलने से पहले शनिदेव और हनुमान जी का स्मरण करें तथा अदरक या उड़द/तिल से जुड़े पारंपरिक उपाय अपनाकर प्रस्थान करें।
व्रत त्यौहार
- पंचमी तिथि होने से शेषनाग की पूजा शुभ मानी जाती है।
- शनिवार होने के कारण शनिदेव और हनुमान जी की उपासना का विशेष महत्व है।
आज 28 नवंबर 2026 शनिवार का राशिफल
मेष राशि– अपनी लगन और मेहनत से फायदा हासिल करेंगे। परिवार में मान-सम्मान भी बढ़ेगा। जमीन या वाहन की खरीद-बिक्री से जुड़ी कोई योजना बना रहे हैं तो उस पर अमल करने का अच्छा समय है। इसमें सफलता निश्चित है। पारिवारिक मामलों में आपका सहयोग घर के लोगों का मनोबल और आत्मविश्वास बनाए रखेगा। युवाओं और विद्यार्थियों को अपने प्रयासों में नाकामयाबी मिलने से चिंता रहेगी। ऐसी स्थिति में मनोबल बनाए रखना जरूरी होगा। किसी की बात पर आंख मूंदकर भरोसा करने के बजाय अपने फैसलों को प्राथमिकता दें। इससे परेशानियों में पड़ने से बचेंगे।
वृषभ राशि- मजबूत इरादों से अपने काम पूरे करने में सक्षम रहेंगे। आत्मविश्वास और मनोबल बनाए रखना जरूरी होगा। कहीं पूंजी निवेश करने की योजना है तो ज्योतिषीय नजरिये से उस पर अमल करने के लिए समय अनुकूल है। घर से जुड़े कामों में भी कुछ समय बीतेगा। भाइयों के साथ विवाद होने से बचें। किसी खास काम में रुकावट आने पर दोस्त पर शक हो सकता है। हालांकि यह सिर्फ आपका वहम होगा। अनजान लोगों के साथ जरूरत से ज्यादा संपर्क बढ़ाना ठीक नहीं रहेगा।
मिथुन राशि– अपने लक्ष्य और कामों को विशेष प्राथमिकता देंगे। मानसिक और शारीरिक रूप से खुद को तनावमुक्त महसूस करेंगे। परिवार की किसी समस्या का समाधान मिलने से राहत मिलेगी। इसके बाद अपने दूसरे कामों पर भी अच्छी तरह ध्यान दे पाएंगे। न कोई पेमेंट रुक जाने से मन परेशान रहेगा। दूसरों के निजी मामलों में हस्तक्षेप न करें। किसी बात को पूरी तरह समझे बिना अपनी राय देने से भी बचें। बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखना जरूरी होगा। रखरखाव से जुड़े कामों पर उम्मीद से ज्यादा खर्च हो सकता है।
कर्क राशि- दिन की शुरुआत में जिम्मेदारियां ज्यादा रहेंगी, लेकिन कई काम भी पूरे हो जाएंगे। अपनी योजनाओं को लागू करने के लिए समय अनुकूल है। किसी खास व्यक्ति के कारण शाम बहुत सुखद बीतेगी। आमदनी के साधन बढ़ने से खर्चों को लेकर परेशानी नहीं होगी। आलस और लापरवाही के कारण कोई काम बिगड़ सकता है। दूसरों की बातों में आने के बजाय अपनी समझ और मन की आवाज को प्राथमिकता दें। इससे सही दिशा में आगे बढ़ने में मदद मिलेगी। अपनी जिम्मेदारियों को निभाना चुनौतीपूर्ण रहेगा।
सिंह राशि– पिछले कुछ समय से जिस काम के लिए बहुत मेहनत कर रहे थे, अब उसके बेहतर नतीजे मिलने वाले हैं। बच्चों से जुड़ी किसी समस्या का भी समाधान मिलेगा। महत्वपूर्ण फैसले लेने में परिवार के बुजुर्गों की सलाह मददगार साबित होगी। जमीन से जुड़े दस्तावेजों और कागजी कार्रवाई की अच्छी तरह जांच-पड़ताल करना जरूरी होगा। छोटी-सी गलती से बड़ा विवाद खड़ा हो सकता है। यात्रा के दौरान अपने सामान की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें।
कन्या राशि- रोजमर्रा के कामों से अलग कुछ समय अपने लिए निकालने से खुशी और नई ऊर्जा महसूस करेंगे। प्रॉपर्टी या वाहन खरीदने का विचार है तो उस योजना को आगे बढ़ाने के लिए समय अनुकूल है। जरूरत से ज्यादा शक करने की आदत आपके लिए परेशानी का कारण बन सकती है। निजी जीवन से जुड़े मामलों में किसी तरह का जोखिम लेने से बचें। इसका नकारात्मक असर आपकी कार्यक्षमता पर भी पड़ सकता है।
तुला राशि-– परिवार से जुड़ी किसी समस्या का समाधान मिलने से राहत महसूस करेंगे। अपनी जीवनशैली और रोजमर्रा के कामों में कुछ बदलाव लाएंगे। आपके सकारात्मक व्यवहार का दूसरों पर अच्छा प्रभाव पड़ेगा। किसी यात्रा की योजना भी बनेगी। गैरकानूनी और जोखिम वाले कामों में शामिल होने से बचें, वरना बिना वजह परेशानी में पड़ सकते हैं। पड़ोसियों के साथ संबंध मधुर बनाए रखने के लिए आपको विशेष प्रयास करने होंगे। समय के साथ परिस्थितियां व्यवस्थित होती जाएंगी।
वृश्चिक राशि- समय अनुकूल है। सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के साथ संबंध और मजबूत होंगे। अपनी दिनचर्या और काम करने के तरीके में बदलाव लाने के लिए जो योजनाएं बनाई हैं, उन पर अमल करने का अच्छा समय है। दूसरों के निजी मामलों में हस्तक्षेप करने से बचें। परिवार के बुजुर्गों की सलाह और मार्गदर्शन पर विशेष ध्यान दें। ससुराल पक्ष के साथ किसी बात को लेकर परेशानी हो सकती है। तनाव, चिंता और काम का दबाव भी बना रहेगा।
धनु राशि– आज आत्मसम्मान को विशेष प्राथमिकता देंगे। स्वभाव में भावुकता भी ज्यादा रहेगी। दूसरों की मदद और सहयोग करने से आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। प्रभावशाली लोगों का भी सहयोग मिलेगा। भावनाओं में बहकर फैसले लेने के बजाय व्यावहारिक सोच रखें। जरूरत से ज्यादा सोच-विचार करने में समय लगाने से कुछ अच्छे मौके हाथ से निकल सकते हैं। गैरजरूरी बहस और दिखावे से बचना बेहतर होगा।
मकर राशि- अपनी मेहनत और काम पर भरोसा रखने से भाग्य का भी साथ मिलेगा। राजनीतिक और सामाजिक गतिविधियों में समय बीतेगा। इन गतिविधियों के माध्यम से महत्वपूर्ण लोगों के साथ संपर्क बनेंगे। किसी से किया हुआ वादा जरूर निभाएं। मुश्किल परिस्थितियों में गुस्से और आवेश पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा। आपकी समझदारी और सुझावों से समस्या काफी हद तक सुलझ सकती है। युवाओं को अपने करियर पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत होगी।
कुंभ राशि- मीडिया और अपने संपर्कों के माध्यम से कोई ऐसी जानकारी मिलेगी, जिससे आपके काम आसान हो जाएंगे। महिलाएं घर और कारोबार दोनों की जिम्मेदारियों के बीच अच्छा तालमेल बनाने में सफल रहेंगी। दिन सुखद बीतेगा। किसी भी गैरकानूनी गतिविधि में शामिल होने से बचें, क्योंकि इससे आपकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचने की आशंका है। पिछली गलतियों और कमियों से सीखकर आगे बढ़ने का समय है। परिवार के बुजुर्गों और अनुभवी लोगों की सलाह पर अमल करना जरूरी होगा।
मीन राशि– कुछ खास कामों के लिए पहले से बनाई गई योजनाओं पर आज अमल हो सकता है। प्रॉपर्टी या वाहन खरीदने की योजना बना रहे हैं तो उसे पूरा करने के लिए समय अनुकूल है। अपनी मेहनत और प्रयासों से कामों में सफलता और उपलब्धियां हासिल करेंगे। बच्चों के साथ दोस्ताना व्यवहार रखें। छोटी-छोटी बातों पर उन्हें डांटना ठीक नहीं रहेगा। कोई रिश्तेदार पीठ पीछे आपके बारे में अफवाह फैला सकता है। हालांकि गुस्से पर काबू रखकर शांत तरीके से मामला संभालने पर परिस्थितियां ठीक हो जाएंगी
