खाचरोद में मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ पत्रकारों की एकजुटता पत्रकार हितों की लड़ाई के लिए संगठन की मजबूती जरूरी

खाचरोद में मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ पत्रकारों की एकजुटता पत्रकार हितों की लड़ाई के लिए संगठन की मजबूती जरूरी
असलम खान – संस्कार दर्शन न्यूज, खाचरौद जिला उज्जैन
खाचरौद। मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ की ब्लॉक इकाई खाचरौद द्वारा सदस्यता अभियान-2027 का शुभारंभ स्थानीय रेस्ट हाउस में किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में पत्रकार साथी उपस्थित रहे। अभियान के माध्यम से क्षेत्र के पत्रकारों को संगठन से जोड़ने और पत्रकार हितों की लड़ाई को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम में मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के संभागीय अध्यक्ष मनोज जैन ने सदस्यता अभियान-2027 के शुरूआत अवसर में कहा कि प्रदेश अध्यक्ष शलभ भदौरिया के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में 15 हजार से अधिक पत्रकार एकजुट होकर पत्रकारों के हितों की लड़ाई लड़ रहे हैं। प्रदेश में संभागीय, जिला एवं ब्लॉक स्तर पर संगठन की इकाइयां सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी पत्रकार साथी पर विपत्ति आने पर प्रदेशभर के पत्रकार एकजुट होकर उसके साथ खड़े होते हैं और हर परिस्थिति में सहयोग करते हैं।
जैन ने कहा कि वर्तमान दौर में पत्रकारिता करना चुनौतीपूर्ण होता जा रहा है। ऐसे समय में पत्रकारों की एकजुटता बेहद जरूरी है। पत्रकारों को अपने अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए संगठित होकर काम करना होगा, क्योंकि संगठन में ही शक्ति है।
इस अवसर पर खाचरौद के वरिष्ठ पत्रकार चंद्रभान सिंह देवड़ा ने कहा कि खाचरौद के पत्रकार मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ से जुड़कर पत्रकार हितों की लड़ाई को मजबूती प्रदान करेंगे। उन्होंने कहा कि खाचरौद के किसी भी पत्रकार साथी को परेशानी आती है तो पूरा संगठन उसके साथ खड़ा रहेगा और हर संभव सहयोग करेगा।
सदस्यता अभियान के शुभारंभ अवसर पर
श्रमजीवी पत्रकार संघ, म.प्र. खाचरोद ब्लाक के चन्द्रभान सिंह देवड़ा विष्णु दास बैरागी मुकेश संगीतला ,दीपक पांचाल, असलम खान नानालाल बम्बोरीया, दिलीप बुंदीवाल, मुकेश नायक गिरधारीलाल गेहलोत,राधे गुरु मोकड़ी, जीतेन्द्र सेन सहित बड़ी संख्या में पत्रकार साथी मौजूद रहे।



