नीमच

चमत्कार बालाजी मंदिर में अन्नकूट महोत्सव का भव्य आयोजन: विधायक दिलीप सिंह परिहार ने डोम निर्माण के लिए की 5 लाख रुपये की घोषणा

चमत्कार बालाजी मंदिर में अन्नकूट महोत्सव का भव्य आयोजन: विधायक दिलीप सिंह परिहार ने डोम निर्माण के लिए की 5 लाख रुपये की घोषणा

नीमच। न्यू इंदिरा नगर स्थित श्री चमत्कार बालाजी मंदिर पर प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी पूर्णिमा के पावन अवसर पर अन्नकूट महोत्सव एवं विशाल भंडारे का आयोजन बड़ी धूमधाम से किया गया। इस धार्मिक आयोजन में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा और सभी ने प्रसादी का लाभ लिया।

विधायक और नगर पालिका के सहयोग से बनेगा डोम

कार्यक्रम के दौरान पार्षद मुकेश पोरवाल एवं दुर्गा शंकर भील द्वारा मंदिर परिसर में डोम निर्माण की मांग रखी गई। इस पर त्वरित संज्ञान लेते हुए क्षेत्रीय विधायक दिलीप सिंह परिहार ने विधायक निधि से 5 लाख रुपये की राशि देने की घोषणा की। वहीं, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि गौरव चोपड़ा ने आश्वस्त किया कि नगर पालिका के सहयोग और विधायक निधि को मिलाकर मंदिर परिसर में डोम का निर्माण कार्य शीघ्र ही प्रारंभ करवाया जाएगा।

समिति सदस्यों का रहा सराहनीय योगदान

मंदिर समिति के अध्यक्ष महेश लश्कर एवं दिलीप सिसोदिया ने बताया कि इस भव्य आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी भक्तजन लंबे समय से तैयारियों में जुटे हुए थे। आयोजन में मंदिर समिति के सदस्य अजय शुक्ला, अनिल जैन, देवेंद्र सिंह परिहार, अनिल परमार, प्रभुलाल शर्मा, सिद्धूलाल पुरोहित, रमेश तिवारी, अनिल राणा, अर्जुन प्रजापति एवं अर्जुन नामदेव सहित सभी कार्यकर्ताओं ने अपनी क्षमता से बढ़कर सेवाएं प्रदान कीं।

कार्यक्रम में इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति

इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक दिलीप सिंह परिहार, वैश्य समाज संभाग अध्यक्ष एवं समाजसेवी संतोष चोपड़ा, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि गौरव चोपड़ा, भाजपा नेता उमराव सिंह गुर्जर, मंशापूर्ण महादेव समिति के अध्यक्ष मनीष चौधरी, शैलेश जोशी, एडवोकेट दिलीप जोशी, पार्षद मुकेश पोरवाल, पार्षद हरगोविंद दीवान, पार्षद दुर्गा शंकर भील सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी और धर्मप्रेमी जनता उपस्थित रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}