सुवासरामंदसौर जिला

सुवासरा में चारभुजा नाथ प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की तैयारियां जारी, 21 फरवरी से होगा विष्णु महायज्ञ

सुवासरा में चारभुजा नाथ प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की तैयारियां जारी, 21 फरवरी से होगा विष्णु महायज्ञ

✍️पंकज बैरागी

सुवासरा। नगर की पुरानी सब्जी मंडी स्थित नवीन सेंट्रल बैंक कार्यालय के समीप चारभुजा नाथ मंदिर निर्माण कार्य जोधपुर से आए कारीगरों द्वारा सनातन समाज के जन सहयोग एवं सभी श्रद्धालुओं के आशीर्वाद से प्रगति पर है। मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर धार्मिक आयोजन की तैयारियां जारी हैं।

आगामी फरवरी 2027 में मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव आयोजित किया जाएगा। इसके अंतर्गत रविवार, 21 फरवरी से गुरुवार, 25 फरवरी 2027 तक पांच दिवसीय विष्णु महायज्ञ का आयोजन होगा।

मंदिर समिति ने समस्त धर्मप्रेमी सज्जनों, माताओं-बहनों, इष्ट मित्रों एवं श्रद्धालुओं से इस धार्मिक आयोजन में बढ़-चढ़कर सहभागिता करने, सहयोग प्रदान करने तथा धर्म जागृति का परिचय देते हुए पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है। समिति ने कहा कि जन सहयोग एवं श्रद्धालुओं के आशीर्वाद से मंदिर निर्माण और प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को भव्य रूप प्रदान किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}