भानपुरामंदसौर जिला

ग्राम लोटखेड़ी में मनाया भारतीय संविधान दिवस बाबा साहब की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण 

 संविधान के आदर्शों को आत्मसात कर उनके बताएं मार्ग पर चलने का लिया संकल्प

भानपुरा-भारतीय संविधान दिवस के अवसर पर 26 नवंबर को ग्राम लोटखेड़ी में संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुणे श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा पदाधिकारियों ने बाबा साहब के योगदान को याद करते हुए भारतीय संविधान के प्रति अपने आस्था एवं सम्मान व्यक्त किया।

कार्यक्रम में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला सामाजिक प्रमुख लोकेश कुमार जांगड़े ने बाबा साहब के जीवन संघर्ष, उनके विचारों और भारतीय संविधान निर्माण में उनके अतुल्य योगदान पर प्रकाश डाला।

उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान देश के प्रत्येक नागरिक को समानता, स्वतंत्रता, न्याय का अधिकार प्रदान करता है। बाबा साहब ने समाज के अंतिम व्यक्ति को भी सम्मान अवसर दिलाने के लिए संपूर्ण जीवन समर्पित किया। हमें संविधान में निहित मूल्यों को अपने जीवन में अपनाना चाहिए।

भारतीय जनता पार्टी अजा.मोर्चा मंडल अध्यक्ष भानपुरा कन्हैया लाल पढ़िहार ने अपना उद्बोधन में कहा कि भारतीय संविधान हमारे लोकतंत्र की सबसे मजबूत नींव हैं संविधान ने देश के प्रत्येक नागरिक को समान अधिकार और सम्मान के साथ जीवन जीने का अवसर प्रदान किया है। बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर ने सामाजिक भेदभाव को समाप्त करने और समानता पर आधारित समाज की स्थापना के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित किया। उन्होंने कहा कि आज आवश्यकता है कि बाबा साहब के विचारों को केवल याद ही ना करें बल्कि उन्हें अपने आचरण में भी उतारे संविधान का सम्मान करना और उनके आदर्शों का पालन करना हम सभी नागरिकों का नैतिक कर्तव्य है।

इस अवसर पर भैसोदा मंडल अध्यक्ष उमेश पाटीदार, शंकर लाल जी मेघवाल, हरिराम लिमझा, राधेश्याम  सागित्रा, देवी सिंह चौहान, रमेश मेघवाल, कन्हैया नहकुम ,तूफानसिंह आदि भाजपा कार्यकर्तागण उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}