खेल-स्वास्थ्यमंदसौरमंदसौर जिला

32 वे राज्य स्तरीय राष्ट्रीय बाल विज्ञान सम्मेलन में मंदसौर जिले के चार विद्यार्थियों का चयन

32 वे राज्य स्तरीय राष्ट्रीय बाल विज्ञान सम्मेलन में मंदसौर जिले के चार विद्यार्थियों का चयन

मन्दसौर। मध्य प्रदेश शासन के आदेश अनुसार सांदीपनि महारानी लक्ष्मीबाई शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मंदसौर में राष्ट्रीय बाल विज्ञान सम्मेलन का आयोजन हुआ। जिसमें जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन जिला शिक्षा अधिकारी श्री पंकज जाट एवं प्राचार्य महारानी लक्ष्मीबाई विद्यालय श्री रविंद्र कुमार दवे एवं व्याख्याता डाइट श्री रविंद्र धनगर की उपस्थिति में जिला स्तरीय सम्मेलन का शुभारंभ हुआ। मंदसौर जिले के विद्यालयों से जूनियर एवं सीनियर वर्ग के कुल 65 प्रतिभागियों ने सम्मेलन में सहभागिता की। इनमें से चार सर्वश्रेष्ठ परियोजनाओं का चयन (द्वितीय चरण) भोपाल द्वारा किया गया। सीनियर वर्ग में कक्षा 9वी से 12वीं के छात्र-छात्रा सम्मेलन में सम्मिलित हुए जिसमें सीनियर वर्ग में महारानी लक्ष्मीबाई विद्यालय की कक्षा दसवीं कि दीपिका भेरूलाल एवं टीना कन्हैयालाल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। शासकीय हाई स्कूल खेजडिया की हेमकुवंर एवं गायत्री ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग कक्षा छठी से आठवीं में महारानी लक्ष्मीबाई विद्यालय से कक्षा आठवीं की आरोही एवं खुशी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बालागुड़ा से शिवराज सिंह एवं चिराग ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।उपरोक्त समस्त छात्र छात्राएं जिला स्तरीय विज्ञान दल के साथ 12 दिसंबर से 14 दिसंबर तक महर्षि विश्वविद्यालय करौंदी जिला कटनी मध्य प्रदेश में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। मंदसौर जिले से छात्र- छात्राओं का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में होने पर जिला शिक्षा अधिकारी मंदसौर श्री पंकज जाट ने चयनित विद्यालय के प्राचार्य शिक्षकों के छात्र छात्राओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दी एवं उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। जिला स्तरीय प्रतियोगिता हेतु समस्त छात्र छात्राओं का मार्गदर्शन राष्ट्रीय बाल विज्ञान सम्मेलन के जिला समन्वयक श्री पंकज कुमार पंवार एवं जिला अकादमिक समन्वयक श्रीमती विनीता उपाध्याय ने किया। जिला स्तरीय कार्यक्रम का संचालन श्रीमती विनिता उपाध्याय ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}