शंखोद्वार में लगा आस्था का सैलाब, मेले का हुआ समापन

कार्तिक पूर्णिमा पर प्रमुख स्नान के लिए पहुंचे श्रद्धालु, पिंडदान-तर्पण के साथ भेरूजी की पूजा की
चंदवासा ।गरोठ जनपद की ग्राम पंचायत मौलाखेड़ी बुजुर्ग के क्षेत्र अंतर्गत चंबल नदी के तट पर स्थित प्राचीन शंखोद्वार तीर्थ शंकुद्वार जहां पर प्रतिवर्ष कार्तिक पूर्णिमा तक पांच दिवसीय शंखोद्धार मेले का आयोजन किया जाता है जिसका 23 नवंबर को समापन हुआ। यहां पर अकाल-मृत्यु कि आत्मा को मुक्ति दिलाने और स्नान के लिए यहां मध्य प्रदेश सहित कई राज्यों से श्रद्धालु पहुंचे हैं।
ऐसा कहा जाता है कि महाभारत काल में पांडवों ने यहां अज्ञातवास बिताया था यही भी ने शंकर का और राक्षस का वध किया था तब शंकर शून्य वरदान मांगा था कि उसे भी याद किया जाए तब पांडवों ने यहां शिवलिंग की स्थापना की और इस स्थान का नाम संशोधन के नाम से जाना जाने लगा। इस स्थान को लेकर मान्यता है कि इस तीर्थ में स्नान और पूजा करने से अकाल मृत्यु को प्राप्त आत्माओं को शांति और मुक्ति मिलती है। इसी आस्था के चलते श्रद्धालु चंबल में स्नान के साथ पूर्वजों का पिंडदान और तर्पण कर रहे हैं। शंखोद्धार तीर्थ को शंकु द्वार के नाम से भी जाना जाता है। यहां हर साल कार्तिक मास में देवउठनी एकादशी से कार्तिक पूर्णिमा तक पांच दिवसीय मेला लगता है। मेले में आने वाले परिजन लोग एक रात्रि विश्राम करते हैं, सुबह में चंबल नदी में स्नान करने के पश्चात पितृ तर्पण पिण्ड दान कर भैरव जी कि पूजा अर्चना कर परिक्रमा लगाते हैं तथा पत्थरों से घर बनाकर रात-भर रातजगा कर भजन-कीर्तन और पूजा करते हैं।
शंखोद्धार मेले की ज्याति मालवा क्षेत्र तक सीमित नहीं है। कार्तिक पूर्णिमा के प्रमुख स्नान पर मंदसौर, नीमच, रतलाम, उज्जैन, इंदौर, देवास, शाजापुर, आगर-मालवा और धार जिलों से श्रद्धालु पहुंचते हैं। इसके अलावा राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, उतर प्रदेश, छजीसगढ़ और बिहार से भी लोग आते हैं। मेले में एक लाख से अधिक श्रद्धालुजन यहाँ पहुंचतें है।



