मंदसौर जिलासीतामऊ

डॉ रघुवीर सिंह महाविद्यालय सीतामऊ में धूमधाम से मना संविधान दिवस, प्रस्तावना का हुआ वाचन, नशा मुक्ति की ली शपथ

डॉ रघुवीर सिंह महाविद्यालय सीतामऊ में धूमधाम से मना संविधान दिवस, प्रस्तावना का हुआ वाचन, नशा मुक्ति की ली शपथ

निर्वाचन साक्षरता क्लब (ELC) का हुआ गठन

सीतामऊ। डॉ. रघुवीर सिंह शासकीय महाविद्यालय में गुरुवार को भारतीय संविधान दिवस के उपलक्ष्य में विभिन्न जागरूकता एवं रचनात्मक कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया गया। भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ एवं राष्ट्रीय सेवा योजना (रासेयो) इकाई के संयुक्त तत्वावधान में हुए इस समारोह में विद्यार्थियों और प्राध्यापकों ने उत्साह के साथ भाग लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत संविधान निर्माताओं के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए की गई। इस अवसर पर प्रभारी प्राचार्य श्री राजेश बारिया ने सभी प्राध्यापकों एवं विद्यार्थियों को संविधान की प्रस्तावना (उद्देशिका) का सामूहिक वाचन करवाया। इसके बाद सभी ने संवैधानिक मूल्यों, कर्तव्यों एवं अधिकारों के प्रति निष्ठावान रहने की शपथ ली।

समारोह में युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से बचाने के उद्देश्य से नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत विशेष जागरूकता सत्र आयोजित हुआ। श्री बारिया ने उपस्थित विद्यार्थियों और स्टाफ को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई और स्वस्थ समाज के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।

लोकतांत्रिक प्रक्रिया में युवाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए महाविद्यालय में निर्वाचन साक्षरता क्लब (ELC) का विधिवत गठन किया गया। इस दौरान 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके विद्यार्थियों को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया गया।

विद्यार्थियों में संवैधानिक जागरूकता और रचनात्मकता को बढ़ावा देने के लिए भारतीय संविधान विषय पर स्लोगन प्रतियोगिता आयोजित की गई। निर्णायक मंडल की भूमिका हिंदी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. संजय प्रजापत एवं पुस्तकालय अध्यक्ष सुश्री सौम्या वसुनिया ने निभाई। प्रतियोगिता में बी.ए. प्रथम वर्ष की छात्रा सपना खारोल ने प्रथम, कुमकुम कल्याणी ने द्वितीय तथा माया लोहार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

संपूर्ण कार्यक्रम का संयोजन एवं संचालन भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ प्रभारी एवं रासेयो कार्यक्रम अधिकारी डॉ. दीपिका रायकवार ने किया। कार्यक्रम में प्रभारी प्राचार्य श्री राजेश बारिया, स्वामी विवेकानंद प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ. राजेश वैष्णव, डॉ. संजय प्रजापत, सुश्री सौम्या वसुनिया एवं डॉ. गणपत माली सहित महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकगण और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}