मंदसौर जिलासीतामऊ
पैरामाउंट एकेडमी विद्यालय, सीतामऊ में नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत व्याख्यान और शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया

पैरामाउंट एकेडमी विद्यालय, सीतामऊ में नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत व्याख्यान और शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गय
सीतामऊ। पैरामाउंट एकेडमी विद्यालय, सीतामऊ में नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत व्याख्यान और शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।मंदसौर जिले के जिला न्यायाधीश और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री सिद्धार्थ तिवारी की गरिमामयी उपस्थिति सीतामऊ तहसील के न्यायाधीश व विधिक सेवा समिति के सचिव विनीत साकेत सीतामऊ तहसील में वरिष्ठ खंड के न्यायाधीश श्रीमती प्रियंका सुमन साकेत और सीतामऊ तहसील में कनिष्ठ खंड के न्यायाधीश श्रीमती शुभांगी तिवारी के संग रही।
विद्यालय में कार्यरत अंग्रेजी विषय की व्याख्याता रीना जैन ने कार्यक्रम का आरंभ विस्तृत परिचय देते हुए किया और प्राचार्य डॉ अविनाश उपाध्याय द्वारा न्यायाधीश श्री सिद्धार्थ तिवारी का पुष्पगुच्छ द्वारा स्वागत किया गया जिसके उपरांत न्यायाधीश महोदय ने विद्यार्थियों से वार्तालाप करते हुए नशे की लत, उससे होने वाली हानि एवं दुष्प्रभावों पर व्याख्यान दिया। अंत में उपस्थित अतिथियों शिक्षकों और विद्यार्थियों ने शपथ लेते हुए कार्यक्रम का समापन किया आभार मैनेजर पियूष हरगोड़ ने माना।



