नीमच

ग्रामीण क्षेत्रों में अघोषित बिजली कटौती पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने जताई नाराजगी, उग्र आंदोलन की चेतावनी

ग्रामीण क्षेत्रों में अघोषित बिजली कटौती पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने जताई नाराजगी, उग्र आंदोलन की चेतावनी

 

नीमच -ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ग्रामीण -2 नीमच के अध्यक्ष विनोद सिंह चौहान (भंवरासा)ने ग्रामीण क्षेत्रों में हो रही भारी अघोषित बिजली कटौती पर गहरा आक्रोश व्यक्त करते हुए बिजली कंपनी और शासन-प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं।

श्री विनोद सिंह चौहान ने जारी बयान में कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में पिछले कई दिनों से विशेष रूप से रात के समय 4 से 5 बार अघोषित बिजली कटौती की जा रही है। दिनभर खेतों और मजदूरी में हाड़-तोड़ मेहनत करने के बाद जब ग्रामीण घर लौटते हैं, तो अंधेरे के कारण उनकी नींद प्रभावित हो रही है। रात के समय बिजली न रहने से ग्रामीणों, विशेषकर महिलाओं और बच्चों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसके साथ ही अंधेरे में सांप, बिच्छू जैसे जहरीले जीव-जंतुओं के काटने का डर बना रहता है तथा मच्छरों के बढ़ते प्रकोप से बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है।

ब्लॉक अध्यक्ष ने आरोप लगाते हुए कहा कि प्रशासन द्वारा ग्रामीण जनता के साथ सौतेले व्यवहार जैसा आचरण किया जा रहा है। एक तरफ तो बिजली उपभोक्ता हजारों रुपये के भारी-भरकम बिजली बिल नियमित रूप से चुका रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ उन्हें पर्याप्त और निर्बाध बिजली नहीं दी जा रही है। चुनाव के समय विकास के बड़े-बड़े दावे करने वाले जनप्रतिनिधि और जिम्मेदार अधिकारी इस मूलभूत समस्या पर पूरी तरह चुप्पी साधे बैठे हैं।

श्री चौहान ने बिजली कंपनी को सख्त चेतावनी देते हुए मांग की है कि ग्रामीण इलाकों में रात के समय हो रही अघोषित कटौती को तुरंत बंद किया जाए और नियमित व पर्याप्त विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। यदि शीघ्र ही इस समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया, तो ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ग्रामीणों के साथ मिलकर बिजली कार्यालय का घेराव करेगी और उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी, जिसकी समस्त जिम्मेदारी बिजली कंपनी और शासन-प्रशासन की होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}