
श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रांताध्यक्ष शलभ भदौरिया का उज्जैन एवं रतलाम संभाग आठ दिवसीय दौरा 23 जून से
ताल ब्यूरो चीफ शिवशक्ति शर्मा
मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रांताध्यक्ष साथी शलभ भदौरिया उज्जैन एवं रतलाम संभाग के 23 जून से 8 दिवसीय दौरे पर रहेंगे। उज्जैन संभाग के देवास,उज्जैन,आगर, नागदा एवं शाजापुर जिले में आयोजित जिला सम्मेलन एवं रतलाम संभाग के संभागीय सम्मेलन
में शामिल होंगे ।
प्रांताध्यक्ष 23 जून को दोपहर भोपाल से सड़क मार्ग द्वारा प्रस्थान कर सीहोर आष्टा सोनकच्छ होते हुए देवास पहुचेंगे जहाँ रात्रि भोजन विश्राम करेंगे।
24 जून को सुबह का नाश्ता करने के बाद 11 बज़े गोकुल पैलेस गार्डन, कैलादेवी मंदिर के सामने आयोजित देवास जिला इकाई के जिला सम्मेलन में शामिल होंगे, दोपहर का भोजन पत्रकार साथियो के साथ करेंगे।
इसके बाद उज्जैन के लिये प्रस्थान रात्रि भोजन विश्राम उज्जैन में होगा।
25 जून को सुबह के नाश्ते के बाद 11 बज़े शिवांजली गार्डन, नीलगंगा चौराहा,उज्जैन में आयोजित जिला सम्मेलन में शामिल होंगे दोपहर का भोजन कार्यक्रम स्थल पर पत्रकारों के साथ करेंगे। और आगर के लिये प्रस्थान करेंगे रात्रि भोजन विश्राम आगर में करेंगे।
26 जून को सुबह के नाश्ते के बाद 11 बज़े मधुबन गार्डन, सारंगपुर रोड़ आगर मालवा में आयोजित जिला सम्मेलन में शामिल लेंगे ।दोपहर का भोजन पत्रकार साथियो के साथ करेंगे।
इसके बाद नागदा के लिये रवाना होंगे रात्रि भोजन विश्राम नागदा में करेंगे।
27 जून सुबह नाश्ते के बाद 11 बज़े रंगोली होटल एण्ड रिसार्ट बायपास रोड नागदा जंक्शन में आयोजित जिला सम्मेलन में शामिल होंगे।दोपहर का भोजन पत्रकारों के साथ करने के बाद रतलाम के लिये प्रस्थान करेंगे। रात्रि भोजन विश्राम रतलाम में ही होगा।28 जून प्रांताध्यक्ष जी ने आरक्षित रखा गया है।
इस बीच वे संगठन के वरिष्ठ साथी शरद जोशी से मिलने उनके निवास जाएंगे।
29 जून को सुबह के नाश्ते के बाद 11 बज़े महालक्ष्मी परिसर श्रीमाली वास,रतलाम में आयोजित रतलाम संभागीय सम्मेलन में शामिल होंगे और दोपहर का भोजन पत्रकार साथियो के साथ करने के बाद शाजापुर शुजालपुर के लिये प्रस्थान रात्रि भोजन विश्राम शुजालपुर करेंगे।
30 जून को सुबह का नाश्ता करने के बाद 11 बज़े प्रताप गार्डन,कुरावर रोड़ कालापीपल जिला शाजापुर में आयोजित जिला सम्मेलन में शामिल होंगे और दोपहर का भोजन पत्रकारों के साथ कार्यक्रम स्थल में ही करने के बाद सड़क मार्ग से भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे।
स्मरणीय है कि इस सम्पूर्ण दौरे में उज्जैन संभाग के संभागीय अध्यक्ष साथी मनोज जैन एवं छतरपुर सम्भागीय इकाई के महासचिव साथी प्रतीक खरे प्रांताध्यक्ष के साथ भोपाल से वापसी भोपाल तक साथ रहेंगे।
इस दौरे में उज्जैन संभाग में निवास करने वाले प्रदेश पदाधिकारी गण जैसे प्रदेश उपाध्यक्ष साथी राजेंद्र राठौर,उज्जैन,संगठन की शासन एवं संगठन समन्वय समिति के सम्माननीय सदस्य एवं वरिष्ठ पत्रकार साथी राजेंद्र पुरोहित उज्जैन, प्रदेश सचिव डॉ नरेंद्रसिंह राजावत, बड़नगर उज्जैन,प्रदेश पदाधिकारी साथी अशोक नाहर एवं साथी अशोक गुजर, आगर, डॉ,गोविंद सोलंकी, उज्जैन महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश महासचिव साथी संगीतासिंह राठौर देवास ,साथ रह कर संभाग के सभी सम्मेलनों में साथ रहेंगे ।



